जब दो लोग एक साथ एक रिश्ते में रहते हैं तो उनके बीच कई बार समस्याएं पैदा होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दो लोगों के सोचने का नजरिया बिल्कुल अलग होता है और इसलिए हो सकता है कि दोनों पार्टनर एक ही स्थिति को अलग-अलग तरीके से देखें। ऐसे में उनके बीच समस्याएं शुरू होती हैं। हालांकि कई बार कपल आपसी बातचीत के जरिए अपने बीच की समस्याओं का समाधान आसानी से कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उनके खुद के लिए रिश्ते की कडवाहट या गलतफहमियों को दूर करना आसान नहीं होता। ऐसे में उन्हें किसी तीसरे की मदद की जरूरत होती है। इसके लिए वह अपने माता-पिता, रिश्तेदार या फिर दोस्तों की मदद लेते हैं। यकीनन यह सभी आप दोनों का भला ही चाहते हैं और इसलिए आपके रिश्ते को जोड़े रखने का प्रयास करते हैं। लेकिन अगर आप सच में अपने रिश्ते में प्यार को बहाल करना चाहती हैं तो रिलेशन की समस्याओं को सुलझाने के लिए रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लें। यह आपकी बेहद ही बेहतरीन तरीके से मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रिलेशनशिप काउंसलर की मदद से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं-
होती है संतुष्टि

जब आप अपने रिश्ते की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी करीबी की मदद लेती हैं तो ऐसा होता है कि वह निष्पक्ष होकर आपकी बात को ना सुने व समझें। मसलन, अगर आप अपने ससुराल में अपनी कोई समस्या बताती हैं और वह आपको समझाते हैं तो हो सकता है कि आपके मन में यह बात आए कि वह आपके पति के परिवार से संबंधित हैं, इसलिए वह आपकी समस्या को नहीं समझ रहे। ऐसे में शायद ही आप उनकी सलाह पर विचार करें। इससे समस्या जस की तस बनी रहती हैं। वहीं जब आप रिलेशनशिप काउंसलर से बात करते हैं तो आपको एक संतुष्टि मिलती है, क्योंकि वह निष्पक्ष होकर आपकी बात सुनता है और अपनी सलाह देता है।
इसे जरूर पढ़ें: कोरोना काल में ब्रेकअप के दर्द से कैसे उबरें
खुलकर कर सकते हैं बात

रिश्ते बेहद ही अजीबो-गरीब होते हैं और कई बार कपल्स के बीच कुछ ऐसी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं, जिसके बारे में आपको अपने परिवार या किसी करीबी के साथ झिझक हो। मसलन, वैवाहिक रिश्ते में शारीरिक संबंधों को लेकर पैदा हुई समस्याओं को किसी ने कहा नहीं जा सकता। लेकिन एक रिलेशनशिप काउंसलर से आप अपने रिश्ते की हर छोटी-बड़ी समस्या को बेहद आसानी से शेयर कर सकती हैं। जब समस्याओं के बारे में खुलकर बात की जाए तो समाधान मिलना भी उतना ही आसान हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: पार्टनर के साथ वीडियो चैटिंग करते समय कुछ बातों का रखें ख्याल, बढ़ेगा प्यार ही प्यार
बेहतर सलाह

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि एक रिलेशनशिप काउंसलर किसी परिवार के सदस्य या रिश्तेदारों की अपेक्षा रिश्तों की बेहतर समझ रखते हैं। वह लोगों व रिश्तों की साइकोलॉजी से भली-भांति वाकिफ होते हैं और इसलिए जब वह कपल्स के बीच की समस्या को सुनते हैं तो ऐसी सलाह देते हैं, जो अमूमन दोनों की कपल्स की प्रॉब्लम को सॉल्व कर सके। उनके द्वारा दी जाने वाली सलाह अक्सर दोनों ही पार्टनर्स को पसंद आती है। ऐसे में उन्हें बिना किसी लड़ाई-झगड़े या मन-मुटाव के अपनी-अपनी समस्या का हल मिल जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों