आप पेन का इस्तेमाल किस लिए करती हैं? शायद यह सवाल आपको सही न लगे और आप सोच रहे होंगे कि यह क्या बात हुई। हम सभी जानते हैं कि पेन का इस्तेमाल लिखने के लिए किया जाता है। हालांकि, शुरुआत में हम सभी पेंसिल से लिखा करते थे। लेकिन, बड़े होने के बाद लिखने के लिए पेन का ही इस्तेमाल किया जाता है और शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने कभी पेन से न लिखा हो।
लेकिन, क्या आपने कभी पेन का नए तरीके से इस्तेमाल करने का सोचा है और अगर मैं कहूं की आप पेन को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं तो आप सोचेंगी कि मैं शायद मजाक कर रही हूं। लेकिन, आपको बता दें कि आप गार्डन से लेकर बालों तक के लिए पेन का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्या आप भी जानना चाहती हैं कि कैसे एक छोटा सा पेन हमारी कई छोटी-छोटी समस्या को सुलझा सकता है और हमारे लिए लिखने के अलावा भी कई अन्य तरीकों से काम आ सकता है। अगर हां तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
जी हां आप पेन का इस्तेमाल हेयर एक्सेसरी के रूप में कर सकती हैं। शायद यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है कि आप पेन का एक नहीं बल्कि कई तरीकों से बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं। पेन का बालों में इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि सबसे पहले सिंपल सा बन बना लें और फिर बन को सिक्योर करने के लिए उसमें पेन को एक्स शेप में घुमाकर डालें और लीजिए तैयार है आपको पेन से बना जुड़ा पिन।अब है न कमाल का आइडिया और अब आपको बाजार से मंहगा जुड़ा पिन खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
यही नहीं आप पेन की मदद से बालों को आसानी से कर्ल भी कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको अपने बालों में पेन को रैप करना होगा और फिर ड्रायर का इस्तेमाल कर बाल को कर्ल कर लें। पेन के इस्तेमाल से आप पाएंगी कि आपके बाल एकदम कर्ल हो चुके हैं। अब आप चाहें तो पिन की जगह पेन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
शायद यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा और आप सोच रही होंगी कि भला गार्डन में पेन का क्या इस्तेमाल? लेकिन, आपको बता दें कि आप एक नहीं बल्कि कई तरीकों से गार्डन एरिया में पेन का उपयोग कर सकती हैं। क्या आपके प्लांट कंटेनर में छोटे पौधे हैं और आप उन्हें सीधा रखने और सपोर्ट देने के लिए कोई कई चीजों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। लेकिन, इनसे कोई फायदा नहीं मिला तो आपको बता दें कि इसके लिए पेन सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आपको पेन को पौधे से बांधना होगा। इसके अलावा आप पेन से यह भी पता लगा सकती हैं कि क्या पौधे को पानी की जरूरत है और साथ ही वाटर लेवल की भी जांच कर सकती हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि लोग ट्यूब वाली किसी भी चीज का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। या तो हम ट्यूब वाली चीजों को काट देते हैं या फिर उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन, अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आज हम आपके लिए पेन से जुड़ा एक ऐसा हैक लाएं हैं जिससे अब आप आसानी से चीजों का पूरी तरह से इस्तेमाल कर पाएंगी। इन सभी चीजों के लिए केवल आपको एक पेन की जरूरत होगी।
जी हां, एक पेन आपकी सारी परेशानी दूर कर सकता है। इसके लिए बस आपको ट्यूब में पेन को रोल करना होगा और फिर आप पाएंगी कि टूथपेस्ट से लेकर क्रीम तक हर चीज आसानी से ट्यूब से बाहर निकल जाती है। ( जानें टूथपेस्ट के इस्तेमाल करने के अनोखे तरीके)
इसे भी पढ़ें:सेफ्टी पिन के इन 4 अनोखे इस्तेमाल के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जरूर करें ट्राई
बाजार से प्लांट हैंगर खरीदना हर बार मुमकिन नहीं होता है और यह काफी मंहगे भी होते हैं। इसलिए आप चाहें तो घर पर ही पेन की मदद से प्लांट हैंगर बना सकती हैं। पेन से बने प्लांट हैंगर देखने में खूबसूरत लगते हैं और यह लंबे समय तक चलते भी हैं। पेन से प्लांट हैंगर बनाने के लिए आपको खाली पेन को धागे की मदद से एक साथ बांधना होगा और फिर इसे गमले पर भी अच्छे से बांध लें और लीजिए तैयार है आपका पेन से बना प्लांट हैंगर।
आप प्लांट हैंग को अपनी बालकनी या घर के अंदर भी लटका सकती हैं। प्लांट हैंगर को और भी सुंदर बनाने के लिए आप कलरफुल ऊनी धागों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा प्लास्टिक पेन टिकाऊ होते हैं और और यह पौधे के वजन को भी आसानी से संभाल लेते हैं। इसलिए पेन से बने प्लांट हैंगर एक सस्ता और अच्छा विकल्प है।
इसे भी पढ़ें:बाथरूम की टाइलों पर लगी फफूंदी से लेकर डिसइंफेक्टेंट स्प्रे तक ब्लीच का करें इस तरह इस्तेमाल
क्या आपको स्ट्रा से कोल्ड कॉफी या जूस पीना पसंद है? लेकिन, आपके पास स्ट्रा नहीं है तो ऐसी स्थिती में आप पेन का उपयोग कर सकती हैं। जी हां हैरान न हो यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह मुमकिन है। पेन से स्ट्रा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पेन की इंक को निकालना होगा और फिर पेन को अच्छे से धो लें और फिर इसे स्ट्रा की तरह उपयोग करें। आप चाहें तो पेन को मार्केट में मिलने वाले स्ट्रा की तरह बनाने के लिए कलर पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपके पास अतिरिक्त धागे, तार या ऊन है तो आप इन सभी चीजों को लपेटने के लिए पेन का इस्तेमाल कर सकती हैं और उन्हें स्पूल के रूप में उपयोग कर सकती हैं। इससे आपको आसानी से धागा मिल जाएगा और आप चाहें तो पेन को कहीं पर डेकोरेशन के रूप में भी रख सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: thewirecutter.com, diy.sndimg.com, freepik.com & adweek.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।