डिफरेंट टाइप्स शेल्फ हम सभी के घर की जरूरत है। यह ना केवल आपके घर के डेकोरेशन में मदद करती हैं, बल्कि स्पेस को भी मैक्सिमाइज करती हैं। यूं तो घर में कई तरह की शेल्फ लगवाई जा सकती हैं, लेकिन अगर आप अपने घर को एक मेकओवर देना चाहती हैं तो ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप ग्लास शेल्फ को अपने घर में जगह दें। जहां कुछ समय पहले तक ग्लॉस शेल्फ को घर में लगवाना एक बेहतर ऑप्शन नहीं माना जाता था, क्योंकि यह बेहद ही डेलीकेट होते हैं, साथ ही इनमें बहुत अधिक वैरायटीज भी नहीं थीं।
लेकिन आज के समय में आपके पास ऑप्शन्स की कमी नहीं है, जिसके कारण अब लोग अपने लिविंग रूम से लेकर किचन व बाथरूम आदि विभिन्न एरिया में ग्लॉस शेल्फ लगवाना पसंद करते हैं। हालांकि, ग्लास शेल्फ लगवाते समय जरूरी है कि आप थोड़ा डिफरेंट स्टाइल चुनें। साथ ही अपनी जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखें ताकि शेल्फ आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके स्पेस को भी बेहतर तरीके से यूटिलाइज करने में मदद करे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डिफरेंट स्टाइल ग्लास शेल्फ डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने घर में जगह दे सकती हैं-
चुनें फ्लोटिंग शेल्फ का ऑप्शन
अगर आप अपने लिविंग रूम या बेडरूम आदि में ग्लास शेल्फ को इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप फ्लोटिंग ग्लास शेल्फ बनवा सकती हैं। यह फ्लोटिंग शेल्फ देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगती हैं और आपके घर के वॉल एरिया के लुक को एकदम से बदल सकती हैं।
डिफरेंट हो स्टाइल
अगर आप फ्लोटिंग ग्लास शेल्फ बनवा रही हैं तो इससे एक स्टाइलिश टच देने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सिंपल ग्लास शेल्फ बनवाने की जगह उसके डिजाइन के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो जाएं। दरअसल, फ्लोटिंग ग्लास शेल्फ में आपको डिजाइन्स के कई ऑप्शन मिलेंगे। आप चाहें तो अपनी पसंद, एरिया व जरूरत के अनुसार एक बेहतरीन डिजाइन खुद भी कस्टमाइज करवा सकती हैं।
कॉर्नर शेल्फ पर करें विचार
यह ग्लास शेल्फ का एक पुराना डिजाइन है, जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होता। अगर आप महज डेकोरेशन के लिए ग्लास शेल्फ का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे में कॉर्नर ग्लॉस शेल्फ बनवाएं। इन कॉर्नर ग्लास शेल्फ में आप छोटे आर्टिफिशियल प्लांट्स से लेकर शोपीस व ट्राफी आदि रख सकती हैं और अपने घर की शोभा को बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : यह Home Decor Mistakes बिगाड़ देंगी आपके घर का लुक
बनवाएं कैबिनेट ग्लास शेल्फ
अगर आप किचन एरिया या फिर बाथरूम या स्टडी एरिया में ग्लास शेल्फ बनवाने का विचार कर रही हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप कैबिनेट ग्लास शेल्फ पर विचार करें। इसमें आप पहले एक कैबिनेट बनवाएं और उसके अंदर शेल्फ के लिए ग्लास को चुनें। आप चाहें तो कैबिनेट के डोर पर वुडन के साथ-साथ ग्लॉस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी कैबिनेट आसानी से विजिबल होगी और आप अपने घर को अधिक खूबसूरत बना पाएंगी।
इसे भी पढ़ें : किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
डिफरेंट हो कलर
जब भी ग्लास शेल्फ की बात होती है तो हम सभी का ध्यान ट्रांसपेरेंट ग्लास शेल्फ पर ही जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार ट्रांसपेरेंट ग्लास शेल्फ का ऑप्शन ही चुनें। अगर आप अपने घर के डेकोरे को थोड़ा एलीगेंट व डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप ग्लास शेल्फ में डिफरेंट कलर्स को भी चुन सकती हैं। उदाहरण के तौर पर ब्लू कलर ग्लॉस शेल्फ बाथरूम एरिया में बेहद ही अच्छी लगती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Pinterest, interiorsherpa
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों