आज शिल्पा शेट्टी का बर्थडे है। आज के दिन अभिनेत्री पूरे 48 साल की हो गई हैं। हालांकि, उनकों देखकर यह कहना मुश्किल हो सकता है कि वह 48 साल की हैं। वह हर साल अपने जन्मदिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। आज हम शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
शिल्पा ने महज 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने फिल्म 'बाजीगर' से साल 1993 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 1991 में आए 'लिम्का' के एक एड के लिए भी मॉडलिंग कर चुकी हैं। एक्ट्रेस केवल फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लिया था। हालांकि, इस बात की जानकारी कभी अभिनेत्री ने अपने फैंस संग शेयर नहीं की। इतना ही नहीं, इससे एक्ट्रेस की डूबते हुए करियर को भी काफी रफ़्तार मिली। एक्ट्रेस ने 22 नवंबर 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी की है और अब वह दो बच्चों की मां बन गई हैं।
इसे भी पढ़ेंः शिल्पा शेट्टी जैसी Stylish Party Wear Saree खरीदने के लिए मची अफरा-तफरी, ट्रेंडी डिजाइन मोह रहा मन
शिल्पा जुहू में अपने पूरे परिवार के साथ एक आलीशान बंगले में रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस खूबसूरत आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत 24 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं अभिनेत्री के पास भारत सहित कई अन्य देश में भी संपत्ति है। शिल्पा के पास के लग्जरी कार के साथ खुद का वैनिटी वैन भी मौजूद है। शिल्पा के पास खुद का अपना प्राइवेट जेट भी है। जिससे वह फैमिली ट्रिप करते कई बार नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़ेंः पार्टी में करना चाहती हैं रॉक तो शिल्पा शेट्टी के इन स्टाइलिश लुक्स से लें इंस्पिरेशन
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शिल्पा शेट्टी एक ऐसी पहली भारतीय महिला महिला है जिसने ब्रिटेन में प्रसारित रियलिटी शो बिग ब्रदर को जीतकर यूके जैसे देश में भी भारत के नाम रोशन की थी। इसमें भी बिग बॉस की तरह एक घर होता है, जिसमें कुछ लोग रहते हैं और कुछ दिन बिताते हैं। बिग ब्रदर के उस सीजन की विजेता बनकर ग्लोबल सेलिब्रिटी बन गईं थीं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।