जानिए बच्चों के लिए भी गोल सेट करना किस तरह होता है फायदेमंद

बड़ों की तरह ही बच्चों के लिए गोल तय करना कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए इस लेख में। 

how setting goals are good for kids

हम सभी अपने जीवन में कुछ ना कुछ हासिल करने के लिए गोल्स सेट करते हैं और फिर उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। आमतौर पर, ऐसा हम सभी बड़े होने के बाद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बड़ों की तरह ही बच्चों को भी अपनी लाइफ में कुछ गोल्स अवश्य सेट करने चाहिए। अमूमन पैरेंट्स अपने बच्चों की उम्र कम होने के बाद गोल्स तय करने को बहुत अधिक महत्व नहीं देते हैं। लेकिन इससे बच्चों को एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से लाभ मिलता है।

हालांकि, यहां आपको यह याद रखने की आवश्यकता है कि गोल्स सेट करने का अर्थ बच्चे पर अतिरिक्त प्रेशर क्रिएट करना नहीं है, बल्कि यह उन्हें बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बच्चों के लिए गोल्स सेट करने के कुछ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी इसके महत्व को समझने लगेंगे-

खुद से कॉम्पीटिशन

goals for kids

जब बच्चे अपनी लाइफ में किसी भी चीज को लेकर गोल्स सेट करते हैं तो वास्तव में उनका कॉम्पीटिशन खुद के साथ ही होता है। वह हर बार अपना एक गोल पूरा होने पर खुद को अधिक बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। इस तरह, वह इस कॉम्पीटिशन के युग में खुद को बेहतर तो बनाते हैं, लेकिन अपनी तुलना दूसरों से नहीं करते हैं। दूसरों से तुलना कहीं ना कहीं नकारात्मकता को जन्म देती है। लेकिन गोल्स सेट करने पर वह खुद के ही कॉम्पीटीटर बन जाते हैं।

अधिक आर्गेनाइज्ड लाइफ

goals make kids life organized

गोल सेट करने का एक लाभ यह भी होता है कि इससे बच्चे अधिक आर्गेनाइज्ड लाइफ जीने के लिए प्रेरित होते हैं। दरअसल, जब कोई अपनी लाइफ में किसी गोल को पूरा करना चाहता है तो इसके लिए उसे पर्याप्त समय व मेहनत की जरूरत होती है। ऐसा केवल तभी संभव होता है, जब वह टाइम मैनेजमेंट पर फोकस करे और अधिक आर्गेनाइज्ड लाइफ जीए। इस तरह, बचपन से ही बच्चों के भीतर कई गुण अनजाने में आ जाते हैं।

इसे भी पढ़े: पैरेंट्स के यह तरीके अनजाने ही बच्चों में दुर्व्यवहार को देते हैं बढ़ावा

बढ़ता आत्मविश्वास

goals make kides confident

बच्चों के लिए एक बिग गोल को कई टुकड़ों में बांट देना चाहिए। मसलन, आप उसके लिए कुछ छोटे-छोटे गोल्स सेट करें। जब वह पहला गोल पूरा कर ले तो अगला कदम बढ़ाए। इससे ना केवल बच्चे के भीतर सकारात्मकता का संचार होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उसे खुद पर यह भरोसा पैदा होता है कि अगर वह चाहे तो कुछ भी हासिल कर सकता है। यह भावना उसे अधिक कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करती है। (इन टिप्स को अपनाने के बाद किताबों से दूर नहीं भागेगा बच्चा)

इसे भी पढ़े: बच्चों को डिसिप्लिन में रखने के चक्कर में भूल से भी ना करें ये मिसटेक्स

लाइफ को मिलता है मीनिंग

जब कोई इंसान अपनी लाइफ में कोई गोल सेट करता है तो इससे उसकी लाइफ को एक मीनिंग मिलता है। फिर चाहे बात बच्चों की ही क्यों ना हो। अमूमन बच्चे अपना पूरा समय यूं ही बिता देते हैं। लेकिन जब वह अपनी लाइफ के लिए कोई गोल सेट करते हैं तो इससे उन्हें एक डायरेक्शन मिलता है और यह समझ में आता है कि वह अपनी लाइफ में आगे क्या करे। इस तरह, गोल्स उनकी पर्सनल ग्रोथ में भी काफी मदद करते हैं। (पेरेंटिंग के ये 5 इफेक्टिव टिप्स करेंगे आपके बच्चे का बेहतर विकास)

गोल्स बनाते हैं जवाबदेह

goals boost kids confident

बच्चों के लिए गोल्स सेट करने का यह एक सबसे बड़ा फायदा है कि यह उन्हें अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह बनाते हैं। जब वह नियमित रूप से अपने लक्ष्यों की समीक्षा करते हैं, तो यह उनके लिए अपने आप से एक वादा पूरा करने जैसा होता है। साथ ही इससे उन्हें यह भी समझ में आता है कि क्या वह ग्रोथ कर रहे हैं और सफल होने की राह पर हैं। भले ही कुछ लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक समय लगता है, लेकिन यह लगातार ग्रोथ करने में बच्चे की मदद करता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP