दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत की बात करें तो वह व्हाइट हाउस है। व्हाइट हाउस की सिक्योरिटी काफी ज्यादा है। खैर कई लोग यह बात से अब भी अंजान है कि व्हाइट हाउस के अलावा भी एक ऐसी इमारत है जिसकी सिक्योरिटी काफी अधिक टाइट है। आज हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी इमारत है जिसकी सिक्योरिटी अमेरिका का व्हाइट हाउस से भी ज्यादा है।
कौन सी जगह सबसे सिक्योर है
कहा जाता है कि यह जगह पूरी पृथ्वी पर सबसे ज्यादा सिक्योर जगह है। उस जगह की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस जगह की सिक्योरिटी के बारे में जानकर शायद आप भी दंग रह जाएंगे। इस जगह की सिक्योरिटी के लिए साल में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं।
किस इमारत की सिक्योरिटी है सबसे टाइट
हम बात फोर्ट नॉक्स की कर रहे हैं। यह अमेरिका में स्थित एक बिल्डिंग है। कहा जाता है कि इस बिल्डिंग की सिक्योरिटी व्हाइट हाउस से काफी ज्यादा है। इस इमारत की देख- रेख यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी की और से किया जाता है। रिपोर्ट की माने तो इस इमारत में काफी अधिक सोना रखा गया है।
इसे भी पढ़ें:ऐसा अजीब होटल, यहां बिस्तर पर लेटे-लेटे करवट बदलोगे तो पहुंच जाओगे दूसरे देश
इस इमारत में क्यों है सिक्योरिटी टाइट
यूएस गोल्ड रिजर्व में आने वाला आधा से ज्यादा सोना इस इमारत में रखा गया है। ऐसे में इस इमारत का काफी खास तरीके से ध्यान रखा जाता है। रीडर डाइजेस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि- इस इमारत के करीब भी कोई आम व्यक्ति नहीं जा सकता है। इस इमारत के कई किलोमीटर तक तार लगा हुआ है।(टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल)
इसे भी पढ़ें:दुनिया के इन घरों के डिजाइन हैं बेहद ही यूनिक
इस इमारत में क्या- क्या रखा है
इस इमारत में 40 लाख किलो सोना के साथ ही कुछ बेशकीमती बाइबल भी रखा हुआ है। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि इस इमारत में अमेरिका के संविधान की असली कॉपी भी रखी हुई है। ऐसे में इस इमारत की सिक्योरिटी को काफी अधिक रखा जाता है। इस इमारत की गेट को स्टील और पत्थर से बनाया गया है। इस इमारत के अगल- बगल भी लोगों को आने से मना किया गया है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों