कुमकुम भाग्‍य की एक्‍ट्रेस सृति झा असल जिंदगी में हैं काफी मस्त, जानिए कैसे

अगर आप भी 'कुमकुम भाग्य' की सृति झा को पसंद करते है और उनके बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्‍यम से उनके बारे में जानें। 

tv actress sriti jha main

शायद हमें आपको 'कुमकुम भाग्य' की एक्‍ट्रेस सृति झा का परिचय देने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि टीवी टीआरपी में अक्सर टॉप में रहने वाले जाने-माने टीवी सीरियल की 'कुमकुम भाग्य' की सृति झा को आज हर कोई पहचानता हैं। एक्ट्रेस सृति झा लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। हालांकि सृति कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, परन्तु उन्हें जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल कुमकुम भाग्य से पहचान मिली। जी हां सृति झा का टीवी सीरियल में प्रज्ञा का सादगी भरा रोल दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। वह अपने किरदार प्रज्ञा के नाम ही जानी जाती हैं। इस सीरियल में सृति लीड एक्ट्रेस हैं और उनके साथ शब्बीर अहलूवालिया भी लीड रोल में हैं।

tv actress sriti jha inside

अगर आप इस सीरियल को देखती हैं तो आपने सृति को इसमें हमेशा काफी सीधी सादी लड़की के रोल में देखा होगा। लेकिन ऑनस्क्रीन सादगी से भरपूर नजर आने वालीं सृति असल जिंदगी में काफी मस्‍त मौला हैं, और इस बात की जानकारी हमें उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद ही पता चली हैं। अगर आप भी सृति का इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो आपको उनकी फोटोज को देखकर थोड़ा सप्राइज जरूर होगा लेकिन वह इन फोटोज में बेहद ही खूबसूरत और बोल्‍ड नजर आ रही हैं। अगर आप भी सृति झा के फैंन है और उनके बारे में जानना चाहते हैं तो आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से उनके बारे में विस्‍तार से जानें।

इसे जरूर पढ़ेें:खुद को फिट रखने के लिए 1 भी दिन एक्‍सरसाइज मिस नहीं करती हैं ये 5 टीवी एक्‍ट्रेस

tv actress sriti jha inside

सृति झा एक इंडियन एक्‍ट्रेस हैं। जिनका जन्म बिहार के बेगूसराय नामक स्थान में 1986 में हुआ था। अपने जन्म के बाद सृति का परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया और लगभग 10 साल तक वहीं रहे थे। इसके बाद सृति नेपाल के काठमांडू रहने चली गईं। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। वो भी साथ में ही दिल्ली आ गईं जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। जी हां उन्‍होंने स्कूल की पढ़ाई लक्ष्मण पब्लिक स्कूल से और वेंकटेश्वर कॉलेज नई दिल्ली से कला स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की है।

tv actress sriti jhainside

सृति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में डिजनी चैनल के 'धूम मचाओ धूम' सीरियल से की थी। जिसमें उन्‍होंने मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह एनडीटीवी के शो 'ज्योति' में नजर आईं। सृति ने सौभाग्यवती भव:, बालिका वधू, कुंडली भाग्य जैसे कई फेमस सीरियल में काम किया हैं। इसके बाद सृति सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और लोगों के बीच पॉपुलर होती गईं!डाइट हो या एक्सरसाइज़, सब कुछ बैलेंस होना चाहिए, नेहा सक्सेना ने दिए ये tips

tv actress sriti jha inside

सृति झा टीवी की उन एक्ट्रेस में से हैं जिनकी कमाई टीवी इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा है। जी हां सृति झा ने कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गईं। अपनी इस कामयाबी के चलते वह टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गईं। हाल में उन्होंने अपनी कमाई का खुलासा किया। वह एक एपिसोड के 75 हजार रुपये लेती हैं। सृति की 2019 की साल भर की कमाई एक मिलियन डॉलर यानि 7 करोड़ रुपए से अधिक हुई थी, जो किसी भी टीवी एक्ट्रेस से ज्‍यादा है। वह इतनी सफल है कि टीवी का लगभग हर डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है।

इसे जरूर पढ़ेें:मृणाल ठाकुर ऋतिक रोशन की वजह से हुई फिटनेस फ्रीक

tv actress sriti jha inside

सृति झा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती है। उनकी फोटोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं और काफी कमेंट्स भी करते हैं। सृति को सोशल मीडिया पर करीब 10 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP