herzindagi
nishant bhatt bigg boss ott

करण जौहर की इस फिल्म में काम कर चुके हैं निशांत भट्ट, जानें डांसर की लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें

बिग बॉस के ओटीटी से बिग बॉस 15 में नजर आने वाले निशांत भट्ट की लाइफ से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए पढ़ें ये पूरा आर्टिकल।
Editorial
Updated:- 2021-10-19, 11:40 IST

बिग बॉस 15 में निशांत भट्ट का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा हैं। हाल ही में वो बिग बॉस हाउस के नए कैप्टन चुने गए हैं। दरअसल, यह कैप्टेंसी टास्क में तीन कंटेस्टेंट के बीच हुई थी, जिसमें जय भानुशाली, प्रतीक सेजपाल और निशांत भट्ट शामिल थे। गेम के शुरुआत में प्रतीक ने चीटिंग की, जिससे गुस्सा होकर जय भानुशाली ने गेम बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद यह गेम पूरी तरह से निशांत भट्ट के पाले में आ गया। जिसके बाद वह नए कैप्टन चुने गए, हालांकि, इससे पहले उन्होंने घर वालों से सपोर्ट के लिए गुजारिश भी की थी।

करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी में निशांत भट्ट को काफी पसंद किया गया था। निशांत को दर्शकों का प्यार बिग बॉस 15 में भी भरपूर मिल रहा है। टास्क हो या फिर दोस्ती, निशांत भट्ट शो में अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में-

बचपन से ही था डांस का शौक

nishant bhatt instagram

निशांत भट्ट इंडस्ट्री के फेमस डांसर है और उन्होंने कई रियलिटी शो में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। निशांत भट्ट ने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से ही की है। वह बचपन से भी एक डांसर बनना चाहते थे। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ वह डांस की ट्रेनिंग भी लेते रहें। निशांत का जन्म 8 अप्रैल 1995 में मुंबई में हुआ था। बता दें कि निशांत भट्ट ने अपना डांस करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्हें डांस रियलिटी झलक दिखला जा से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वह इस रियलिटी शो के कई सीजन में नजर आएं। इस डांस रियलिटी शो में वह अंकिता लोखंडे, जिया मानेक जैसी एक्ट्रेस को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने इस शो में साल 2007 में हिस्सा लिया था। इस शो के जरिए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़ें:Bigg Boss 15: जानें कौन हैं सिंबा नागपाल, सलमान खान कर चुके हैं जिनकी तारीफ

बिग बॉस 15 के लिए छोड़ा डांस रियलिटी शो

nishant bhatt dancer

बिग बॉस में आने से पहले निशांत भट्ट डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 में दिखाई दिए थे। इस शो में वह कंटेस्टेंट के कोरियोग्राफर के रूप में नजर आए थे। यही नहीं शो में वह मुख्य कोरियोग्राफर में से एक थे, लेकिन जब उन्हें बिग बॉस के लिए ऑफर आया तो उन्होंने शो को बीच में छोड़ दिया। निशांत भट्ट माधुरी दीक्षित के डांस एकेडमी में भी बच्चों को डांस सीखा चुके हैं। डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के अलावा निशांत भट्ट करण जौहर की फिल्म में भी काम कर चुके हैं। दरअसल, उन्होंने करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर का गाना चन्ना मेरेया को कोरियोग्राफ किया था। ये गाना और उसके डांस स्टेप लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे।

इसे भी पढ़ें:'भाग्य लक्ष्मी' की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे के बारे में कितना जानते हैं आप?

निशांत भट्ट की लव स्टोरी

nishant bhatt girlfriend

बिग बॉस ओटीटी में निशांत भट्ट के अलावा मूस जटाना भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो में निशांत भट्ट और मूस जटाना के बीच स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शो में निशांत ने अपने दिल की बात मूस से की थी। जहां उन्होंने बताया कि ''वह जैसी भी हैं, जो भी उन्हें वो पसंद है।'' बिग बॉस ओटीटी में मूस के प्रति अपनी फीलिंग्स के बारे में निशांत भट्ट ने खुलकरबताया था।। उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं बिग बॉस 15 में उनकी बॉन्डिंग सभी के साथ काफी खास है, लेकिन प्रतीक और शमिता के साथ उनकी दोस्ती ज्यादा देखने को मिलती हैं।

उम्मीद है कि आपको निशांत भट्ट से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।