जब क्रिसमस पर घर को सजाने की बात होती है तो एक खूबसूरत रेथ लगाने का ख्याल मन में आता ही है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि रेथ को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना चाहिए। लेकिन यह कोई जरूरी नहीं है। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे घर के अंदर भी कहीं पर भी लगा सकती हैं। यकीन मानिए, यह उस जगह की खूबसूरती को काफी बढ़ा देगा। वैसे तो आप कई तरह के रेथ खुद से बनाकर घर को सजा सकती हैं।
लेकिन क्रिसमस रेथ का नाम लेते ही एक खास डिजाइन की रेथ का नाम सामने आता है। ग्रीन कलर की रेथ पर रेड कलर के ऑरनामेंट्स आपको क्रिसमस की फील देते हैं। यकीनन यह रेथ का एक ऐसा डिजाइन है, जो क्रिसमस के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार एक ही तरह से रेथ बनाकर उससे घर को सजाएं।
इसके अलावा भी आप कई खूबसूरत रेथ को अपने क्रिससम डेकोर का हिस्सा बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐेसी ही कुछ ब्यूटीफुल क्रिसमस रेथ डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
व्हाइट एंड गोल्डन रेथ
अगर आप इस बार रेड या ग्रीन कलर को अपनी क्रिसमस रेथ का हिस्सा नहीं बनाना चाहतीं तो कोई बात नहीं। आप व्हाइट कलर की रेथ को भी चुन सकती हैं। इसके उपर गोल्डन कलर के बॉल्स व क्रिसमस (सैंटा क्लॉज का गांव) ऑरनामेंट्स इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। हालांकि इसमें आप ग्रीन कलर का टच भी दे सकती हैं।
गोल्डन रेथ
इस तरह की रेथ पूरी तरह से गोल्डन कलर की होती है। जिसमें रेथ का कलर और उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले ऑरनामेंट्स दोनों में ही गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी रेथ की खूबसूरती बस देखते ही बनती है।
इसे जरूर पढ़ें-मुंह में पानी ला देंगी दिल्ली की इन 5 शॉप्स में मिलने वाली ‘क्रिसमस की मिठाइयां’
रेड एंड ग्रीन रेथ
क्रिसमस रेथ में रेड एंड ग्रीन कलर का इस्तेमाल हमेशा से किया जाता है। लेकिन अगर आप इस बार कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं तो आप ग्रीन कलर को कम और रेड कलर (लाल रंग कैसे बढ़ाता है पॉजिटिविटी) को अपने रेथ का मेन कलर बनाएं। यकीन मानिए, सिर्फ इस कलर रिवर्सल के कारण ही आपकी रेथ का लुक व डिजाइन पूरी तरह से बदल जाएगा।
क्लासिक क्रिससम रेथ
इस तरह की रेथ को वैसे तो हमेशा से ही क्रिसमस डेकोर के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप ग्रीन कलर की रेथ में रेड कलर के ऑरनामेंट्स लगा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं तो ऐसे में रेड कलर के बो लगाना ना भूलें। आप प्लेन रेड के अलावा रेड एंड व्हाइट कलर का स्ट्राइप कपड़ा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-स्विटज़रलैंड का Christmas क्यों है अलग और बेस्ट, जानिए
नेचुरल रेथ
इस तरह की रेथ काफी अलग होती है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर आपके घर में एक नेचुरल ब्यूटी एड करती है। इसके लिए आप नेचुरल पाइन की ब्रांच या अन्य ब्रांच की मदद से रेथ तैयार करें। इसके बाद आप उसे सजाने के लिए पत्तियां, फूल व अन्य क्रिसमस ऑरनामेंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों