जब लोगों के पास समय होता है तो वह कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसे करने में उन्हें मजा आए। इस लिहाज से क्राफ्ट आइटम्स तैयार करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि क्राफ्ट आइटम्स तैयार करने के लिए उन्हें काफी सारा सामान चाहिएगा और इसलिए वह इसे अक्सर अवॉयड करते हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो बेहद मामूली व कम सामान की मदद से भी बेहतरीन क्राफ्ट आइटम्स तैयार कर सकते हैं।
ऐसी ही एक कॉमन आइटम है पेपर प्लेट। अक्सर बर्थडे पार्टीज के बाद पेपर प्लेट बच जाती हैं जो किचन में यूं ही इधर-उधर पड़ी रहती है। तो क्यों ना आप इन बेकार पड़ी पेपर प्लेट का एक अनोखा इस्तेमाल करें और उससे कुछ क्राफ्ट आइटम्स तैयार करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पेपर प्लेट की मदद से बनने वाली क्राफ्ट आइटम्स बनाने के कुछ आइडियाज शेयर कर रहे हैं-
बनाएं क्यूट लायन फेस
अगर आप बच्चों के कमरे को एक बेहद ही क्यूट अंदाज में सजाना चाहती हैं तो ऐसे में पेपर प्लेट की मदद क्यूट लायन फेस बनाया जा सकता है। इसके लिए आप पहले प्लेट पर ऑरेंज कलर से पेंट करें। आप अंदर के हिस्से पर येलो पेंट कर सकती हैं। इसके बाद आप एक दूसरे पेपर की मदद से शेर की आंखें बनाएं और उसे प्लेट पर चिपकाएं। ब्लैक पेन की मदद से आप शेर का पूरा मुंह डिजाइन करें। अंत में आप प्लेट के कॉर्नर पर पतली-पतली स्ट्रिप काट लें। बस क्यूट लायन फेस बनकर तैयार है। आप इसे किड्स रूम की वॉल पर हैंग कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बच्चों के साथ बटन की मदद से बनाएं यह क्रॉफ्ट आइटम्स
बनाएं खूबसूरत रेथ
पेपर प्लेट की मदद से एक खूबसूरत मल्टीकलर रेथ भी तैयार की जा सकती है। जिसे आप मुख्य दरवाजे से लेकर घर के किसी भी कोने में आसानी से हैंग कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले पेपर प्लेट को बीच से काट लें। इसके बाद आपको एक राउंड हॉलो शेप मिल जाएगी। इसके बाद आप इस पर अपनी पसंद से अलग-अलग कलर्स कर लें। अब आप पंचिंग मशीन की मदद से सर्कल के बीच में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छेद करें। इसके बाद आप कलरफुल रिबन उस छेद में बांधें। इस तरह आपकी एक खूबसूरत रेथ बनकर तैयार हो जाएगी।
बनाएं कलरफुल बटरफ्लाई
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप दो पेपर प्लेट लें और उन पर अलग-अलग कलर कर लें। अब आप इन दोनों को आपस में चिपका दें। आप दोनों प्लेट्स के कॉर्नर्स को बटरफ्लाई शेप दें। विंग्स पर आप अलग-अलग स्टोन्स व डिजाइन्स को चिपका सकती हैं। वहीं एक स्ट्रिन्ग लें और इस पर आप एक कलरफुल रिबन को चिपकाएं। अंत में आप इसे भी बटरफ्लाईके साथ स्टिच कर दें।
पेपर प्लेट क्राफ्ट वॉच से सजाएं घर
पेपर प्लेट की मदद से एक खूबसूरत वॉच बनाना भी अच्छा आइडिया हो सकता है। (इन टिप्स से पर्सनालिटी के हिसाब से चुनें अपने लिए परफेक्ट रिस्ट वॉच) इसके लिए आप पहले एक पेपर पर घड़ी के नंबर लिखें और उस पर खूबसूरत कलर करें। अब इसे काटकर पेपर प्लेट पर चिपका दें। इसके बाद दूसरे पेपर की मदद से घड़ी की सुईयां बनाएं और उसे भी पेपर प्लेट पर फिक्स करें और बस आपकी डेकोरेटिव वॉच बनकर तैयार है।
बनाएं खूबसूरत बर्ड्स
इसे बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप पहले पेपर प्लेट पर बर्ड का डिजाइन पेंसिल की मदद से तैयार करें। इसे इसी शेप में काट लें और फिर कुछ कलरफुल फेदर इस पर पेस्ट करें। अब आप बर्ड की चोंच व आंखें इस पर चिपकाएं। इस तरह आप कई बर्ड्स बनाकर उसे कमरे में हैंग कर सकती हैं या फिर एक खास शेप में चिपका सकती हैं। इससे कमरा देखने में बेहद अच्छा लगेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-हेयर टाई का इन अमेजिंग तरीकों से भी किया जा सकता है इस्तेमाल, जानिए
तो अब आप पेपर प्लेट से क्या बनाना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- sortra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों