जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां पर चॉक का होना एक आम बात है। अमूमन बच्चे अपनी क्रिएटिविटी बोर्ड पर दिखाना काफी पसंद करते हैं और इसके लिए उन्हें चॉक की जरूरत पड़ती है। हालांकि, अधिकतर घरों में यह भी देखने में आता है कि जब चॉक छोटी हो जाती है तो बच्चे उसे इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते। इस स्थिति में वह छोटी हो चुकी पुरानी चॉक को फेंक देना ही बेहतर समझते हैं और इसके स्थान पर नई चॉक यूज करते हैं।
इस लिहाज से अगर देखा जाए तो घर में काफी सारी चॉक यूं ही वेस्ट हो जाती है। आप भी शायद इन्हें बेकार ही समझती हों और इसलिए छोटी हो चुकी चॉक को डस्टबिन में फेंकने से गुरेज ना करती हों। लेकिन वास्तव में चॉक बेकार नहीं होती।
भले ही अब बच्चा उन चॉक से लिखना पसंद ना करता हो, लेकिन फिर भी आप इसे अन्य कई बेहतरीन तरीकों से काम में ला सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको छोटी हो चुकी चॉक के दोबारा इस्तेमाल के कुछ अमेजिंग आईडियाज शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
हटाएं ग्रीस के दाग
अगर आपके कपड़ों पर ग्रीस के दाग लग गए हैं तो उसे रिमूव करने के लिए चॉक की मदद ली जा सकती है। आपको बस इतना करना है कि आप चॉक पर दाग वाले स्थान पर रगड़ दें। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें, ताकि इसे ग्रीस सोखने का समय मिले। अब चॉक की डस्ट को साफ कर लें। इसके बाद आप कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालकर नॉर्मल धो सकती हैं।
हमेशा चमचमाती रहेगी चांदी
चांदी की आइटम बहुत जल्द काली पड़ने लग जाती हैं। ऐसे में उनका ख्याल रखने के लिए चॉक की मदद लें। आप चॉक के कुछ टुकड़े उसी स्थान पर रख दें जहां आप चांदी का सामान रखते हैं। चॉक उस एरिया से नमी को अवशोषित करने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें:चांदी की चमक को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
साथ ही साथ आपकी चांदी को खराब होने से रोकने में मदद करेगा। आप चाहें तो अपने चांदी के गहनों को भी खराब होने से बचाने में मदद के लिए अपने ज्वैलरी बॉक्स में चॉक रख सकती हैं।
चींटियों को रोकें
यदि आप अपने घर में कहीं चींटियों (उड़ने वाली चींटियों के लिए उपाय) को कतार में आते हुए देखा है, तो उन्हें भटकाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। आपको बस इतना करना है कि आप उनके रास्ते में कुछ चॉक छिड़क दें। आप इसे अपने घर के दरवाजों से लेकर खिड़की के चारों ओर व अन्य कई जगहों पर छिड़क सकती हैं। इससे यकीनन आपको चींटियों से अपने घर को प्रोटेक्ट करने में मदद मिलेगी।
टूल्स पर नहीं लगेगा जंग
अगर आपके गैरेज एरिया में काफी मॉइश्चर रहता है तो ऐसे में यह नमी आपके टूल्स और टूलबॉक्स पर समय के साथ जंग लगने का कारण बन सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए, आप मुट्ठी भर चॉक के टुकड़ों को टूलबॉक्स के अंदर डालें। यह टूलबॉक्स के अंदर के औजारों को जंग से मुक्त रखने में मदद करेगी।
स्क्रूड्राइवर्स पर करें स्क्रब
यदि स्क्रू को टाइट या लूज करते समय आपका स्क्रूड्राइवर फिसलता रहता है, तो उसके हेड पर कुछ चॉक रगड़ें। यह चॉक को फिसलने से रोकने के लिए फ्रिक्शन एड करेगा।
फ्रेम को करें हैंग
हम सभी अपने घर को सजाने के लिए कई तरह की पेंटिंग्स आदि की मदद लेते हैं। लेकिन अक्सर वह दीवार पर वहां नहीं टंग पाती, जहां आप उसे हैंग करना चाहते हैं। कभी थोड़ा उपर तो कभी थोड़ा नीचे हो जाता है। ऐसे में उसे सही प्लेस पर हैंग करने में भी चॉक आपकी मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:आप कितना जानते हैं भारत की इन मशहूर पेंटिंग्स के बारे में
इसके लिए आप पहले फ्रेम के पीछे हुक वाले एरिया में चॉक लगाएं और अब फ्रेम को उस जगह पर रखें, जहां पर आप उसे टांगना चाहते हैं। इसके बाद दीवार पर चॉक का निशान आ जाएगा। अब आप इस निशान के आधार पर दीवार में कील लगा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों