Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani: रवीना टंडन की बेटी राशा इन दिनों चर्चा में है। दरअसल राशा हाल ही में रवीना टंडन के साथ पद्म श्री अवॉर्ड लेने पहुंची थी। इस दौरान राशा ने शानदार आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। ऐसे में हम आज आपके लिए लेकर आए हैं राशा थडानी से जुड़ी दिलचस्प जानकारी। आइए जानते हैं वो कितने साल की हैं और क्या करती हैं।
जानें राशा के बारे में
View this post on Instagram
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने कुछ समय पहले ही अपनी स्कूल कंपलीट किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा कर स्कूल के फेयरवेल के मूमेंट भी शेयर किए थे। कहा जा रहा है कि राशा अब आगे की पढ़ाई करेंगी। वहीं कयास ऐसे भी लगाए जा रहे हैं कि राशा जल्द ही मूवी में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि वो अभिषेक कपूर की अगली एक्शन एडवेंचर फिल्म राशा नजर आ सकती है।
इसे भी पढ़ेंःरवीना टंडन की बेटी करने जा रही हैं अजय देवगन के भतीजे के साथ इस फिल्म में डेब्यू
18 साल की हो चुकी हैं रवीना की लाड़ली
View this post on Instagram
राशा थडानी का जन्म 16 मार्च 2005 में हुआ था। इस साल वो 18 साल की हो चुकी हैं। बर्थडे पार्टी की वीडियोज और फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं।
गाना पसंद करती हैं राशा
View this post on Instagram
कुछ समय पहले राशा ने गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। फैंस को उनकी आवाज बहुत पसंद आई थी। बता दें कि राशा का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राशा के इंस्टाग्राम पर 321 हजार फॉलोअर्स हैं।
शानदार डांस करती हैं राशा
View this post on Instagram
ना सिर्फ गाना बल्कि राशा को डांस करना भी पसंद है। उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस काफी पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःआखिर क्यों रवीना टंडन ने बच्चे को सेट से निकाल दिया था बाहर, जानें किस्सा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Rasha Thadani/Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों