हमारा प्राचीन इतिहास बड़ा दिलचस्प रहा है कई वंशों ने हिंदुस्तान पर कई सालों तक हुकूमत भी की है जैसे मौर्य साम्राज्य आदि। इसके अलावा और भी कई ऐसी शख्सियत रही हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं जैसे- अकबर हिंदुस्तान पर कई दशकों तक मुगल साम्राज्य का शासक रहा है, जिसके कुछ अंश हमने आपको बताए भी हैं।
मगर मेरे जैसे इतिहास के शौकीन न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि दुनिया भर का इतिहास जानने के इच्छुक रहते हैं। अगर आप भी इतिहास को जानने के इच्छुक हैं, तो हम आपको ओटोमन साम्राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं। कहा जाता है कि विश्व इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग अगर कोई पन्ना रहा है, तो वो उस्मानी साम्राज्य का है।
इसलिए लोग उस्मानी साम्राज्य से जुड़ी चीजों को जानने में रुचि रखते हैं खासतौर पर उस्मानी सुल्तान के बारे में। हालांकि, उस्मानिया सल्तनत के दौर के विभिन्न किरदार टीवी ड्रामों और सीरीज का विषय भी बना और इसपर लेखक जेसन गुडविन ने 'लॉर्ड ऑफ दि होराइजंस' (पूर्व और पश्चिम के आक़ा) किताब भी लिखी। इसलिए आज हम आपको उस्मानी साम्राज्य क्या है और कुछ सुल्तानों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
ओटोमन साम्राज्य एक तुर्की साम्राज्य था, जिसे 'उस्मानी साम्राज्य' भी कहा जाता है। इसका स्थापना उस्मान गाजी ने की थी। हालांकि, इसके बाद और कई सुल्तानों का शासन रहा है, मगर वर्ष 1266 में इस साम्राज्य का विस्तार पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप से लेकर उत्तरी अफ्रीका तक हो गया था। (मुगल बादशाह अकबर की बेगम)
इसे जरूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य के इन शक्तिशाली बादशाहों के बारे में कितना जानते हैं आप?
उस्मान गाजी ओटोमन साम्राज्य के पहले सुल्तान और संस्थापक थे। इसका शासन काल छह सदियों तक रहा था। कहा जाता है कि उनका शासन काल लगभग 1258 से 1326 तक रहा था। बता दें कि उनके वालिद का नाम वालिद एर्तुग्रुल गाजी था और उनकी वालिदा का नाम हलीमा था। इतिहास के अनुसार राजवंश के नाम और उस साम्राज्य की स्थापना दोनों ही इनके नाम अरबी (उथमान) से हुई है।
औरखान गाजी ओटोमन साम्राज्य के दूसरे और सबसे शक्तिशाली सुल्तान थे, जिसने 1324 से 1362 तक तुर्की पर शासन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर-पश्चिम अनातोलिया पर भी कब्जा लिया था और अपने साम्राज्य का विस्तार किया था। कहा जाता है कि इनके दौर में प्रजा काफी खुश थी और इस दौरान मुस्लिम सल्तनत को भी बढ़ावा मिला था। (मुगल शासकों की ये हिंदू रानियां)
इसे जरूर पढ़ें-आगरा के इस बाजार से शुरू हुई थी मुगल सल्तनत की सबसे फेमस प्रेम कहानी
मुराद सुल्तान को मुराद प्रथम भी कहा जाता है, जो उस्मान साम्राज्य के तीसरे शासक थे। इन्होंने 362 से 1389 तक शासन किया था। इतिहास के अनुसार, मुराद सुल्तान औरखान प्रथम और वालिदा नीलोफर खातून के बेटे थे। इनके शासन काल में उस्मान साम्राज्य का काफी विस्तार हुआ था। बताया जाता है कि उन्होंने बाजन्तीनी शहर आद्रियानोपल पर फतह हासिल की और इसका नाम बदलकर आदरना रख दिया था।
इन सुल्तानों के अलावा, बायजीद प्रथम, महमूद प्रथम, मुराद द्वितीय, महमद द्वितीय आदि भी सुल्तान रहे हैं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और नीचे कमेंट जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।