भारत में मुगल साम्राज्य का इतिहास इतना रोचक रहा है जिसे पढ़ने में अलग ही मजा आता है। आपने यकीनन कई मुगल बादशाहों के बारे में पढ़ा होगा और कई बादशाहों की प्रेम कहानियां भी सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको मुगल साम्राज्य की कुछ ऐसी बेगमों या फिर रानियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो गैर मुस्लिम थीं।
हालांकि, मुगलों की बेगमों को लेकर विवाद चलता रहता है, मगर हिंदू और राजपूत रानियों के बारे में पढ़ना बहुत इंटरेस्टिंग विषय है। इसपर कई किताब लिखी जा चुकी हैं, लेकिन कभी इतिहासकार मुगल शासकों की हिन्दू रानियों को लेकर एकमत नहीं हुए हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी बेगमों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।
मुगल साम्राज्य का दौर लगभग सन 1526 से 1857 तक रहा, जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। इसके बाद हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब आदि ने शासन किया। इन राजाओं ने शासन के दौरान समाज का काफी निर्माण किया था। हालांकि, कई इतिहासकारों का मानना है कि सन 1707 से लेकर सन 1857 तक मुगल साम्राज्य पतन यानि विघटन दौर से गुजर रहा था।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुमताज महल के अलावा मुगल बादशाह शाहजहां की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
मानबाई का नाम मुगल इतिहास की सबसे बहादुर महिलाओं में लिया जाता है क्योंकि इन्होंने एक मुस्लिम मुगल बादशाह से शादी की थी। बता दें कि मानबाई आमेर के राजा भगवंत दास की पुत्री और राजा बिहारीमल की पुत्री थीं।जिनका निकाह बेहद कम उम्र में जहांगीर से करवा दिया गया था। निकाह के बाद इनका नाम बदलकर शाह बेगम रख दिया गया था। यह इतनी बहादुर थीं कि इन्हें ‘द रॉयल लेडी’ भी कहा जाता था।
आपने यकीनन जोधा और अकबर की प्रेम कहानी के बारे में सुना होगा। मगर क्या आपको जोधा बेगम का असली नाम पता है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोधा बेगम का असली नाम हीरा कुमारी था। हालांकि, उन्हें हरका बाई, हीर कुंवर आदि नामों से भी पुकारा जाता था।
इनका जन्म सन 1542 में हुआ था, जो एक हिन्दू राजवंशी राजकुमारी थीं। जिनके पिता आमेर रियासत के राजा भारमल थे। हालांकि, किसी कारणवश जोधा और अकबर के निकाह को लेकर कहा जाता है कि उनका निकाह एक राजनीतिक समझौता था
इतिहास के अनुसार बादशाह जहांगीर की एक और बीवी हिंदू थीं, जिनका नाम जगत गोसाई था, जोधपुर की मारवाड़ रियासत की राजकुमारी थीं। इनके पिता का नाम राजा उदयसिंह और माता का नाम महारानी मानववती था। बता दें कि राजकुमारी का पूरा नाम श्री मानवती बाईजी लाल साहिबा था, जिन्होंने मुगल बादशाह जहांगीर से शादी कर ली थी। रानी को शादी के बाद बिलकिस मकानी के नाम से जाना जाता था।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
इनके अलावा भी कई महिलाओं का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Wikipedia and Shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।