
Mirumi Toy: वर्ष 2026 में लबुबू नाम की डॉल ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकृषित कर लिया था, अब साल 2026 की शुरुआत में ही Mirumi टॉय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें महिलाओं ने इस टॉय को अपने हैंड बैग पर लगा या हुआ है। यह टॉय दिखने में लबुबू डॉल से कहीं ज्यादा क्यूट है और मजेदार बात यह है कि इसे टच करने पर अपना सिर घुमाकर यह टॉय रिएक्ट भी करता है। चलिए हम आपको इससे जुड़ी कुछ बेहद रोचक बातें बताते हैं।
हर कोई नया गैजेट या कोई नई तकनीक की चीज बाजार में आती है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस साल जापान में बना एक क्यूट मिरुमी टॉय, सोशल मीडिया पर सभी का दिल चुरा रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक छोटा सा रोबोट है और इसमें इंटरैक्टिव फीचर्स हैं, यनी यह आपके टच करने या बोलने पर रिएक्ट भी करता है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में तो इस टॉय को ' हैप्पीनेस एम्बेस्डर' भी कहा जा रहा है।
क्यूट से दिखने वाले मिरुमी टॉय के पीछे एक बड़ी कहानी छुपी हुई है। मुलायम फर से लिपटा यह टॉय जापानी लोककथाओं से प्रेरित है। इसे रहस्यमयी योकाई जीवों से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। दिखने में यह टॉय बेहद प्यारा लगता है और इसे लकी चार्म बताया जा रहा है। दिखने में यह टॉय उल्लू की तरह लगता है।
यह भी पढ़ें- लाबुबू डॉल एक्सेसरीज का बढ़ रहा महिलाओं में क्रेज, ये डिजाइन हैं आपके लिए बेस्ट

जानकारी के अुनसार किकस्टार्टर पर इसे प्री-ऑर्डर देकर खरीदा जा सकता है। 21 जनवरी 2026 से मिरूमी के प्री ऑर्डर्स की शुरुआता हो जाएगी। इस क्यूट से टॉय की चर्चा पूरी दुनिया में है और इसे हर कोई खरीदना चाहता है। मगर भारत में यह मिनी रोबोट कब आएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
तो यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Source- mirumi_tokyo/instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।