परफ्यूम का इस्तेमाल यकीनन आप खुद को महकाने के लिए करती होंगी। बहुत-सी महिलाओं को परफ्यूम लगाना बहुत पसंद भी होता है। उनकी कॉस्मेटिक के सामानों में परफ्यूम हमेशा रहता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम कैसे अस्तित्व में आया? इसका क्या इतिहास है? इन सब के बारे मेंक्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो चलिए इस आर्टिकल में जानें परफ्यूम की कहानी और उसका क्या इतिहास है।
इत्र को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इसके इतिहास को लेकर कई सारे मिथक हैं। इसको लेकर इतिहासकारों का कहना है कि इसकी शुरुआत एक तरह की सुगंधित जड़ी-बूटियों और जड़ों की खोज की गई थी, जिसकी सहायता से परफ्यूम को बनाया गया था।
कुछ इतिहासकारों का कहना है कि परफ्यूम का इस्तेमाल लगभग सभी धर्मों में किया जाता था। हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा-पाठ के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता था। वहीं ईसाईयों की बाइबिल, वेदों, मुस्लिमों के कुरान में भी परफ्यूम का ज़िक्र मिलता है।
इन सब मतों के बावजूद, दुनिया के सामने पहले परफ्यूम निर्माता मेसोपोटामिया में ताप्पुती नामक महिला कैमिस्ट को जाना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने पहला तेल और फूलों को मिलाकर बनाया था। (घर पर ऐसे करें आर्टिफिशियल फूलों की सफाई) उसके बाद से यह पूरी दुनिया में बनाया जाने और इस्तेमाल किया जाने लगा।
अगर हम इसके आधुनिक इस्तेमाल और लोकप्रियता की बात करें, तो इसका श्रेय पेरिस को जाता है। इस बात का ज़िक्र 9वीं शताब्दी में लिखी गई अरबी परफ्यूम विषय की एक किताब 'दी बुक ऑफ परफू' में मिलता है। इस बुक को लेखक याकूब अल-किंडी ने लिखा था।
इसे ज़रूर पढ़ें-परफ्यूम को इस तरह घर के कामों में किया जा सकता है इस्तेमाल, जानिए कैसे?
आपने परफ्यूम का इतिहास जान लिया है लेकिन अब आपको बताते हैं कि भारत में परफ्यूम कैसे अस्तित्व में आया। कहा जाता है कि परफ्यूम का भारत में होना सिंधु घाटी सभ्यता से माना जाता है। साथ ही, कन्नौज में इत्र बनाने का तरीका ईरान से आया था। भारत के लोगों ने ईरान से परफ्यूम बनाने की प्रक्रिया सीखी है।
परफ्यूम तीन लेयर के कॉम्बिनेशन से बनता है। टॉप नोट, मिडिल नोट और बेस नोट ये परफ्यूम की तीन लेयर होती हैं। ये तीनों लेयर्स आपको अलग-अलग तरह की खुशबू देती हैं। परफ्यूम का इस्तेमाल कई दिलचस्प तरीकों से किया जा सकता है। आप कपड़ों में आने वाली पसीने की बदबू को दूर करने या फिर बारिश में सीलन से आने वाली महक को दूर करने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- कपड़ों को खुशबूदार बनाने के अलावा एक्सपायर्ड परफ्यूम का 10 तरीकों से करें इस्तेमाल
हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और फूड से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।