herzindagi
first Lgbtq parade

जानिए एलजीबीटी परेड का इतिहास

जून का महीना LGBT समुदाय के लिए बहुत ही ख़ास होता है। ऐसे में आज हम आपको एलजीबीटी परेड के इतिहास के बारे में कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-06-14, 18:20 IST

एलजीबीटी परेड जिसे पूरी दुनिया में प्राइड परेड के नाम से कहा जाता है। वहीं इस परेड को पूरी दुनिया में मान्यता भी मिल चुकी है। इस कम्युनिटी में आने वाले लोगों के लिए यह दिन काफी खास होता है। वह इस दिन हाथों में झंडा लेकर निकलते हैं। आज हम आपको एलजीबीटी परेड से जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं।

LGBT से जुड़ी कुछ खास बातें

बता दें कि साल 1969  में जून के महीने में  LGBT समुदाय के लोगों ने उनके खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज़ उठाई थी। यह सब करना इतना आसान नहीं था। इसके लिए LGBT समुदाय के लोगों को काफी मारा गया था और उन्हें जेल में बंद कर दिया। उस जमाने में LGBT समुदाय के लोगों के पास कोई भी कानून मौजूद नहीं था। सबसे पहले इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई इसके बाद यह परेड पूरे विश्व में होने लगा। इस परेड के जरिये वे दैहिक चेतना, खुद की पहचान और यौनिक मुक्ति का संदेश देते हैं। यहां तक की इस परेड का आयोजन भारत में भी किया जाता है।

भारत में सबसे पहले कोलकाता में हुई थी शुरुआत

know about history of lgbt parade

भारत में परेड के इतिहास की बात करें तो यह सबसे पहले  2 जुलाई, 1999 को कोलकाता में आयोजित की गई थी। तब इसका नाम तब Kolkata Rainbow Pride Walk कहा गया था। उस दौरान इस परेड में करीब 15 लोग शामिल हुए थे, वहीं इस परेड में एक भी महिला शामिल नहीं हुई थी। (LGBTQIA क्या है?)

इसे जरूर पढ़ें- Pride Month: LGBTQ+ समुदाय की जिंदगी के दर्द को बखूबी दर्शाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

एलजीबीटी फ्लैग के रंगों के अर्थ

  • पिंक- सेक्सुएलिटी
  • लाल- लाइफ
  • ऑरेंज- इलाज के लिए
  • येलो- सूरज की रोशनी
  • हरा- प्रकृति
  • नीला- शांति
  • फिरोजी- आर्ट
  • बैंगनी- आत्मा

इसे जरूर पढ़ें-  जानें किन फिल्मी सितारों ने निभाए हैं लेस्बियन और ट्रांसजेंडर के किरदार

किसने डिजाइन किया एलजीबीटी फ्लैग

इस कलरफुल फ्लैग को गिर्ल्बट बेकर ने डिजाइन किया था। वह गे राइट्स ऐक्टिविस्ट और आर्टिस्ट थे। उनके अनुसार झंडा क्रांति का प्रतीक होता है। जब एक बार वह अपने दोस्त के साथ डांस कर रहे हैं, तो उन्हें फ्लैग के कलर का आइडिया आया है। उनके अनुसार फ्लैग का रंग किसी न किसी चीज को दर्शाता हो। 

HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया.  इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा.  #LivingWithPride

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

image credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।