बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को लेकर फैंस की दीवानगी अलग किस्म की है। उनके चहेते स्टार क्या पसंद करते हैं, क्या नापसंद करते हैं, क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं, कहां घूमते हैं, फैंस ये सब जानना चाहते हैं। फैंस भी अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में बेशक आप काफी कुछ जानतें होंगे लेकिन उनकी पत्नियां किस प्रोफेशन से ताल्लुक रखती हैं, क्या यह आपको पता है?
कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी पत्नियां भी एक्टिंग फील्ड से जुड़ी हैं तो वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनकी पत्नियां एक्टिंग से तो दूर हैं लेकिन अपने प्रोफेशन में काफी सक्सेसफुल हैं। इनमें से कुछ स्टार्स की पत्नियां लाइमलाइट में रहती हैं तो कुछ लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। शाहरुख खान से लेकर सुनील शेट्टी तक, आइए आपको बताते हैं इन स्टार्स की पत्नियां किस प्रोफेशन में हैं?
गौरी खान
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, शाहरुख के साथ कई कमर्शियल्स में नजर आ चुकी हैं। गौरी खान एक प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह कई सेलेब्स के घर और वर्क प्लेस को भी डिजाइन कर चुकी हैं। इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर गौरी खान ने सबसे पहले मन्नत में एक सोफा डिजाइन किया था। इसके अलावा गौरी रेड चिलीज प्रोडक्शन में कई फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
माना शेट्टी
सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी अपने प्रोफेशन में सक्सेसफुल हैं। सबसे कमाल की बात यह है कि वह एक नहीं,बल्कि कई बिजनेस चलाती हैं। माना शेट्टी बिजनेसवुमेन होने के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। माना पेशे से एक डिजाइनर हैं और अपनी बहन के साथ मिलकर वह 'माना और ईशा' नाम का ब्रांड चलाती हैं। इसके अलावा वह एक रियल एस्टेट फर्म भी चलाती हैं। माना शेट्टी का फर्निशिंग बिजनेस भी है।
यह भी पढ़ें-माना शेट्टी से शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को करना पड़ा था 9 साल इंतजार
सुनीता कपूर
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं। सुनीता कपूर एक मॉडल और फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं। सुनीता का ज्वेलरी ब्रांड, बॉलीवुड के कई सेलेब्स की पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक है। अनिल कपूर ने खुद कई इंटरव्यूज के दौरान यह बात कही थी कि शादी से पहले सुनीता उनसे ज्यादा पैसे कमा रही थीं। (अनिल कपूर-सुनीता कपूर लव स्टोरी)
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना शादी से पहले एक्टिंग करती थीं। हालांकि अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से किनारा कर लिया। ट्विंकल खन्ना फिल्में प्रोड्यूस करती हैं। इसके साथ ही वह किताबें भी लिखती हैं। ट्विंकल फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं।
यह भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन 5 कपल्स से सीखें हैप्पी मैरिड लाइफ के टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों