बिग ब्रेस्ट की महिलाओं को करना पड़ता है इन प्रॉब्लम्स का सामना

बिग ब्रेस्ट की महिलाओं को अक्सर इन कॉमन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। जानिए इस लेख में।

women problem

हर महिला एक सुडौल शरीर की चाहत रखती है। जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज कम होता है, वह हमेशा इस बात को लेकर परेशान रहती है कि किसी भी कपड़े को पहनने पर उनका लुक अच्छा नहीं आता। यहां तक कि अपने शरीर के उभार को अधिक विजिबल बनाने के लिए वह पैडेड ब्रा आदि का सहारा लेती हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर, जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज अधिक होता है, उन्हें भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कुछ महिलाओं को लगता है कि बिग ब्रेस्ट होना एक अच्छी बात है। लेकिन वो कहते हैं ना किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। ऐसा ही कुछ बिग ब्रेस्ट की महिलाओं के साथ भी होता है। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट जरूरत से ज्यादा बड़े होते हैं, वह कई चीजों के कारण बेहद परेशान रहती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम बिग ब्रेस्ट की महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं-

सही फिटिंग की ब्रा ना मिलना

bra

यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जिसका सामना बिग ब्रेस्ट की महिलाओं को अक्सर करना पड़ता है। दरअसल, कई कंपनियां लिमिटेड साइज में ब्रा बनाती हैं और ऐसे में बिग ब्रेस्ट की महिलाओं को अपनी फिटिंग की ब्रा मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। किसी का कप साइज छोटा होता है तो किसी को ब्रा पहनने के बाद ब्रा बल्जेस की समस्या होती है। कई बार तो उन्हें अपनी साइज की ब्रा खरीदने के लिए काफी धक्के खाने पड़ते हैं। साथ ही साथ उनकी ब्रा अपेक्षाकृत महंगी होती हैं, जिसके कारण उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

फैन्सी ब्रा से वंचित रह जाना

fancy bra

अमूमन महिलाएं तरह-तरह की फैन्सी ब्रा पहनन पसंद करती हैं। लेकिन जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बड़ा होता है, उन्हें अक्सर अपने साइज की फैन्सी ब्रा नहीं मिलती हैं। ऐसी महिलाएं अगर फैन्सी ब्रा पहनती भी हैं, वह उनके साइज की नहीं होती हैं। जिसके कारण उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस होता है। वहीं, बिग साइज की ब्रा अमूमन ब्लैक, स्किन या सिर्फ व्हाइट कलर में ही अवेलेबल होती हैं, जिसके कारण वह अपनी ब्रा के साथ एक्सपेरिमेंटल नहीं हो पाती है।

जरूरत से ज्यादा अंटेशन मिलना

अमूमन लोग सोचते है कि महिलाओं को अटेंशन मिलना अच्छा लगता है। हालांकि, सिर्फ अंटेशन मिलना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि लोग आपको किस बात के लिए नोटिस कर रहे हैं, यह भी बेहद आवश्यक है। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट बिग होते हैं, लोग अक्सर उन्हें घूर-घूरकर देखते हैं। विशेष रूप से, पुरूषों की नजर महिलाओं के स्तन पर ही जाती है। जिसके कारण महिलाओं को बहुत अधिक अनकंफर्टेबल महसूस होता है। (ब्रेस्ट को शेप में लाने के लिए योग)

इसे भी पढ़ें:आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स

बहुत अधिक पसीना आना

bra hacks

यह भी एक कॉमन प्रॉब्लम है, जिसका सामना बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। यूं तो गर्मी के दिनों में हर किसी को पसीना आता है। लेकिन यह देखा जाता है कि बिग ब्रेस्ट की महिलाओं को अमूमन ब्रेस्ट के निचले हिस्से में बहुत अधिक पसीना आता है, जिसके कारण उन्हें परेशानी होती है। इतना ही नहीं, बहुत अधिक पसीने के कारण कभी-कभी महिलाओं को बहुत अधिक खुजली व दर्द भी होता है। (ब्रा खरीदने के टिप्स)

इसे भी पढ़ें:ब्रा पहनते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ेगा बॉडी शेप और बढ़ेगा साइड फैट

कुछ खास तरह के कपड़े ना पहन पाना

जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज अधिक होता है, वह चाहकर भी कुछ खास तरह के आउटफिट नहीं पहन पाती हैं। मसलन, प्लंजिंग नेकलाइन आउटफिट पहनने पर ऐसे लगता है कि जैसे वह हाफ नेक्ड हैं। कभी-कभी तो इस तरह के आउटफिट में उन्हें ऊप्स मूमेंट का भी शिकार होना पड़ता है। वहीं, इसके अलावा, बैकलेस या ब्लेजर आदि भी पहनने पर उनका लुक थोड़ा अजीब लगता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP