
इन दिनों हर तरफ मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की चर्चा हो रही है। 1 से 3 मार्च तक चलने वाले इस फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्री-वेडिंग में देश और विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है।
फंक्शन की तैयारियां गुजरात के जामनगर में हो रही है। इसलिए जामनगर नाम भी इन दिनों चर्चा में है। इस समय जामनगर में स्थित वनतारा की बात भी सोशल मीडिया पर चल रही है। दरअसल, वनतारा अंबानी परिवार द्वारा शुरू किया गया है।

वनतारा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया एनिमल रेस्क्यू सेंटर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू सेंटर माना जाता है। दरअसल, अनंत अंबानी को जानवरों से बहुत प्यार है। (क्या आप जानते हैं राधिका मर्चेंट के पिता के बारे में ये खास बातें)
पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने वनतारा के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'ये मेरा पैशन है, बेजुबानों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।’ यहां वनतारा में हाथियों के लिए विशेष शेल्टर बनाए गए हैं। जिसमें हाथियों के लिए हाथियों के लिए जकूजी और मसाज जैसी सुविधाएं भी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि यहां हाथियों के नहाने के लिए जगह-जगह जलाशय भी बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां, देखें गेस्ट लिस्ट

इस रेस्क्यू सेंटर को कोविड काल के दौरान बनाया गया था। इसे बनाने के लिए अंबानी परिवार ने 3000 एकड़ जमीन पर जंगल खड़ा किया था।जानवरों को जंगल जैसा अहसास देने के लिए इस एरिया को हरे-भरे पेड़ों के साथ विकसित किया गया है। (स्कूल की एक साधारण टीचर थी नीता)
तारा का लक्ष्य विश्व स्तर पर जानवरों का संरक्षण करना और उनकी देखभाल करना है। पिछले कुछ वर्षों में यहां 200 हाथियों और हजारों अन्य जानवरों और पक्षियों का ख्याल रखा गया है। यहां केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पशुओं को लाया जाता है।
यह भी पढ़ें- ये हैं नीता अंबानी के 5 महंगे शौक

अगर आप गुजरात के सूरत से वनतारा जाना चाहते हैं, तो आपको 9 घंटे का समय लग सकता है। जामनगर रेलवे स्टेशन से आप यहां 45 मिनट में पहुंच सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।