herzindagi
akshat nivandan maha abhiyan

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्यों बांटे जा रहे हैं अक्षत, जानें क्या है इसका मकसद

Ram Mandir: हर किसी की आस्था से जुड़े राम मंदिर में अब रामलला विराजमान होने वाले हैं, जिसकी तैयारियां काफी जोरो-शोरो से की जा रही है।
Editorial
Updated:- 2024-01-08, 11:35 IST

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बने राम मंदिर में भगवान श्रीराम 22 जनवरी को विराजमान होंगे। इस प्राण प्रतिष्ठा की प्रतीक्षा हर कोई बड़ी उत्सुकता के साथ कर रहा है। देश के ज्यादातर हर एक मंदिर में इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष पूजा और अनुष्ठान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए घरों-घरों में जाकर अक्षत निमंत्रण महा अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1 जनवरी से पूरे देशभर में कर दी गई है ताकि 22 जनवरी से पहले ये आमंत्रण लोगों के घर तक पहुंचाया जा सके और इस भव्य आयोजन की सूचना उन्हें दी जा सके। चलिए जानते हैं इस अभियान के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां।

इन व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है अक्षत निमंत्रण

रामलाल की प्राण प्रतिक्षण के लिए हर कोई उत्सुक है। इसलिए संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को इसका कार्य सौंपा गया है। इसके लिए अलग-अलग टोलियां तैयार की गई हैं जो घर-घर जाकर इन पुजित अक्षत को अलग-अलग राज्यों, जिलों और कस्बे के घरों में बांटे जाएंगे। इसके साथ प्रभु राम के नए मंदिर का चित्र भी साथ में दिया जाएगा। आपको बता दें कि इसमें मंदिर के निर्माण से जुड़ी जानकारी दी गई है, जिसे आप पढ़ सकते हैं और सभी चीजें के बारे में जान सकते हैं।

इसके जरिए लोगों को मंदिरों में किया जाएगा एकत्रित

Ram mandir akshat

इस अभियान को चलाने का मुख्य कारण है लोगों को 22 जनवरी के दिन मंदिरों में आने का बुलावा देने का। ऐसा इसलिए (राम मंदिर का निर्माण) ताकि कोई भी इस दिन भगवान राम के दर्शन करने से वंचित न रहे। इसलिए जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे वो अपने आसपास के मंदिर में जाकर भजन कीर्तन करेंगे साथ ही रामलाल के आने की खुशियां मनाएंगे। इसके लिए मंदिरों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है ताकि लोग इस दिन की खुशियों को सबके साथ मना सके।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की नींव में दबाई गई यह चीज, जिससे पता कर सकते हैं 100 साल पुराना इतिहास

22 जनवरी को मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठ

Ram mandir Inogration

आपको बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में भव्य आयोजन और पूजा अर्चना के बाद भगवान राम को विराजमान किया (रामटेक मंदिर) जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री से लेकर और भी कई सारी बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। जिन्हें इसका खास आमंत्रण दिया गया है। उन लोगों को भी इस आयोजन का आमंत्रण दिया गया है, जो राम मंदिर के निर्माण की लड़ाई में डटकर खड़े रहे। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: इस मूर्तिकार की तराशी गई प्रतिमा राम मंदिर में होगी विराजमान, जानें इसमें क्या है खास 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।