इन दिनों बाजार में संतरा और किन्नू की भरमार देखने को मिल रही है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे ये फल पसंद न हो। अब ऐसे में हम सभी के घरों में ये फल आसानी से देखने को मिल जाएंगे। आमतौर पर हम सभी इन फलों को खाने के बाद उसके छिलके को कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं। संतरा और किन्नू के छिलके का इस्तेमाल कई घरेलू और गार्डनिंग कार्यों में किया जा सकता है। हालांकि ये फल एक दूसरे से अलग हैं। संतरे और किन्नू के छिलके का घर में इस्तेमाल करते हुए हम उन्हें नेचुरल क्लीनिंग एजेंट, एयर फ्रेशनर और कीटनाशक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। अगर आप इन छिलकों का घर के कामों में इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानना जरूरी है, कि इन दोनों में से कौन से फल का छिलका ज्यादा कारगर है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि किन्नू या संतरा किस फल का छिलका पौधों से लेकर घर के कामों के लिए ज्यादा उपयोगी?
किन्नू के छिलके का इस्तेमाल
पौधों की खाद बनाने के लिए
किन्नू के छिलके से पौधों की खाद बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर धूप में सुखाएं। फिर इन्हें कम्पोस्ट बिन में डालकर अन्य जैविक सामग्री जैसे पत्तियां, घास और खाद के साथ मिला लें। नियमित रूप से घुमा कर उसे सड़ने दें। कुछ महीनों बाद, यह तैयार जैविक खाद मिट्टी में मिलाने के लिए उपयोगी हो जाती है। यह मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ाने का काम करता है और पौधों को बेहतर तरीके से बढ़ने में मदद करता है।
घर की सफाई
किन्नू के छिलके को घर की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। छिलके का तेल गंदगी और चिपचिपी सतहों को साफ करता है। आप इसे किचन के बर्तनों, टाइल्स और बाथरूम की सफाई के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, इसकी ताजगी घर में प्राकृतिक एयर फ्रेशनर का काम करती है। बता दें कि किन्नू के छिलके में तेल और सिट्रस एसिड होता है, जो घर की सफाई में मददगार होता है।
मच्छर से बचाव
किन्नू के छिलके का मच्छरों से बचाव में उपयोग किया जा सकता है। छिलकों में प्राकृतिक तेल होता है, जो मच्छरों को दूर भगाता है। आप ताजे या सूखे छिलकों को घर के कोनों, खिड़कियों या दरवाजों के पास रख सकते हैं, ताकि मच्छरों का प्रवेश रोका जा सकता है।
संतरे के छिलके का कहां कर सकते हैं इस्तेमाल
पौधों के लिए संतरे के छिलके को भी आप जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पौधों को पोषण देने के साथ-साथ मिट्टी में अम्लीयता बनाए रखता है, जो कुछ पौधों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- घर की सफाई: संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल घर की सफाई में किया जा सकता है। इसकी खुशबू और एसिडिटी से बर्तन और किचन की सफाई अच्छी होती है।
- खुशबू के लिए: संतरे के छिलके को सुखाकर घर में अच्छे खुशबू के लिए डाला जा सकता है। यह प्राकृतिक एयर फ्रेशनर का काम करता है।
किन्नू या संतरा किसका छिलका ज्यादा फायदेमंद
अगर आप पौधों के लिए प्राकृतिक खाद बनाना चाहती हैं, तो संतरे का छिलका थोड़ा अधिक प्रभावी हो सकता है, क्योंकि इसका उच्च अम्लीयता मिट्टी को संतुलित करती है। वहीं अगर आप घर की सफाई या कीटों से बचाव के लिए कुछ प्राकृतिक और कारगर ढूंढ़ रहे हैं, तो किन्नू का छिलका बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसकी खुशबू और तेल मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं और सफाई में भी मददगार होते हैं।
इसे भी पढ़ें-संतरे के छिलके पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होगा, जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों