संतरे के छिलके में ऐसे एसिडिक गुण पाए जाते हैं, जो घर की सफाई में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, मैग्नीशियम और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व होते हैं, जो किसी चीज को चमकाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए लोग छिलके फेंकने की बजाय इसका प्रयोग घर की सफाई में करते हैं। अगर आपने घर में संतरा खरीदा है, तो आपको इसके छिलके फेंकने की बजाय यूज कर लेना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको संतरे के छिलके का प्रयोग टूथपेस्ट के साथ करने का तरीका बताएंगे। इससे आप घर की कई चीजों को चमका सकते हैं।
संतरे के छिलके का टूथपेस्ट के साथ कैसे करें इस्तेमाल
- इसका प्रयोग आप अपने घर में बाथरूम का बेसिन साफ करने के लिए कर सकते हैं। बेसिन साफ करने के लिए आपको पहले संतरे के छिलके को पीसना होगा। इसे पीसने के बाद इसमें 2 चम्मच टूथपेस्ट मिलाएं। इसके बाद आप इस पेस्ट को बेसिन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सुख जाए, तो इसे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि बेसिन की चिकनाहट खत्म हो गई है और यह साफ होकर चमकने लगा है। बेसिन साफ करने के टिप्स हमेशा काम आएंगे।
- अगर आप संतरे के छिलके को पीसने का झंझट नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे थोड़े देर पानी में छोड़ दें। पानी में संतरे के छिलका रखने से यह सॉफ्ट हो जाता है। इसके बाद आप छिलके पर टूथपेस्ट लगाकर बेसन पर रगड़ें, ऐसा करने से अपने आप संतरे का छिलका बेसिन पर चिपकने लगेगा और आपको इसे पीसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्रोसेस से आप बाथरूम के जंग लगे हुए नल, किचन का सिंक और स्टील की बाल्टी भी साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पीसने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
- संतरे के छिलके का प्रयोग आप बोतल पर लगे जंग का दाग साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप छिलके का पेस्ट तैयार करके उसमें टूथपेस्ट मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपको साबुन का इस्तेमाल नहीं करना होगा। अगर आप पेस्ट लगाने का झंझट नहीं चाहते हैं, तो आप 2 ग्लास पानी में संतरे का छिलका डालें। इसे कुछ देर के लिए गर्म होने दें। इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच टूथपेस्ट का मिलाएं और गैस बंद कर दें। जब पानी हल्का ठंडा हो जाए, तो जंग लगी हुई स्टील की बोतल या ग्लास को पानी में कुछ देर डालकर छोड़ दें। इसके बाद जब आप हाथों से बोतल को साफ करेंगे, तो जंग का दाग आसानी से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पानी में उबालने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों