रूम फ्रेशनर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

घर का माहौल ठीक करने के लिए रूम फ्रेशनर की जरूरत होती हैं। ऐसे में रूम फ्रेशनर खरीदने से पहले कुछ खास बातों को जान लें।

 

while buying room freshener

घर की सफाई करने के बाद उसे सही तरीके से मैनेज करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर आप भी अपने घर की सफाई सही तरीके से करती है तो घर की सफाई के बाद रूम फ्रेशनर का जरूर इस्तेमाल करती होगी। रूम फ्रेशनर आपके घर को खुशबूदार बना देता है। रूम फ्रेशनर कई तरीके का बाजार में मिलता है। हालांकि रूम फ्रेशनर खरीदते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

एक्सपायरी डेट जरूर देखें

रूम फ्रेशनर खरीदते समय आपको एक्सपायरी डेट जरूर देखना चाहिए। कई लोग बिना एक्सपायरी डेट देखे ही रूम फ्रेशनर खरीद लेते हैं। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए। रूम फ्रेशनर का डेट देखने बिना उसे कभी भी नहीं खरीदना चाहिए।

इंग्रीडिएंट देखकर खरीदें

 H x

रूम फ्रेशनर खरीदते समय आपको उसके डिब्बे पर लिखा इंग्रीडिएंट जरूर पढ़ना चाहिए। इसके बाद ही आपको रूम फ्रेशनर खरीदना चाहिए। अगर रूम फ्रेशनर में किसी भी प्रकार का केमिकल मौजूद है तो आपको उसे खरीदने से बचना चाहिए। केमिकल वाले रूम फ्रेशनर आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-मानसून में घर को दें ताजगी, ऐसे दूर करें बारिश और नमी की बदबू

अच्छे ब्रांड का खरीदे

ऐसी चीजें जिनका इस्तेमाल आप रोजाना करते हैं उन प्रोडक्ट को भूलकर भी लोकल दुकानों से नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप लोकल प्रोडक्ट खरीदती हैं तो आपका रूम फ्रेशनर नकली भी हो सकता है। ऐसे में आपको किसी अच्छे ब्रांड से ही खरीदना चाहिए। लोकल प्रोडक्ट आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-दिनभर घर को खुशबूदार बनाए रखेगा ये नेचुरल होम फ्रेशनर, बनाना है एकदम आसान

केवल लिविंग रूम में करें इस्तेमाल

आपको केवल लिविंग रूम में ही रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल भी आपके लिए सही नहीं होगा। ऐसे में आप चाहे तो घर पर खुद से भी रूम फ्रेशनर बना सकती हैं। ऐसे में यह आपके घर की खूबसू को बरकरार रखेगा।

अगर आप भी अपने घर के लिए रूम फ्रेशनर खरीदने का प्लान कर रही हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP