हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का इंतजार लगभग खत्म होने को है। बता दें कि इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या गिफ्ट अपनी पत्नी को दें, जिसे देखकर वह खुश हो जाएं। चलिए जानते हैं क्या गिफ्ट आप अपनी पत्नी को दें सकते हैं।
14 से 15 घंटे तक निर्जला व्रत होता है
करवा चौथ का व्रत रखना इतना आसान नहीं होता। बता दें कि इस दौरान महिलाएं करीब 14 से 15 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। ये त्यौहार महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।
गिफ्ट में क्या दें
अगर आप भी इस साल अपनी पत्नी को कुछ शानदार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आप अभी से नोटिस करना शुरू कर दें कि आपकी पत्नी के पास क्या नहीं है।
जरुरत का सामान दें
करवा चौथ पर आपको उन्हें जरूरत का सामान ही देना चाहिए। यकीन मानिए ये पाकर आपकी पत्नी काफी खुश होगी। बस आपको किसी बहाने ये पता करना होगा कि आपकी पत्नी को क्या चाहिए।
इसे भी पढ़ें :Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
ज्वेलरी दे सकते हैं
सभी महिलाओं को ज्वेलरी पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें उनकी पंसद की ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से चांदी, सोने या फिर डायमंड की ज्वेलरी अपनी पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं।
ड्रेस भी है अच्छा आपसन
महिलाओं को ड्रेस खरीदना काफी पसंद होता है। अक्सर महिला अपने पति के साथ ही शॉपिंग पर जाती हैं। ऐसे में आपको पता होगा कि वह कहां से कपड़े खरीदती हैं। आप उस दुकान में जाकर उनके लिए एक अच्छी सी ड्रेस खरीद सकते हैं। यह देखकर आपकी पत्नी काफी खुश हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें :Karwa Chauth 2022: पति की दीर्घायु के लिए चंद्रमा से प्रार्थना क्यों और कैसे की जाती है, जानें
कैंडल लाइट डिनर
करवा चौथ की रात आप उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर भी ले जा सकते हैं। कैंडिल लाइट डिनर पर आप उन्हें उनकी फेवरेट प्लेस पर ले जा सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों