कभी कोरियन, कभी जापानी...होली के नाम पर विदेशी महिलाओं से बदसलूकी का हक इन मनचलों को कौन देता है

हाल ही में होली के दिन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी लड़की के साथ कुछ लड़के अभद्र तरीके से रंग लगा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए हैं। आखिर क्या है इसमें आप भी देखें। 

japanese tourist woman molested on holi viral video

बचपन से ही होली का काउंटडाउन कम से कम एक महीने पहले ही शुरू हो जाता था और वास्तव में ये त्यौहार खुशियों की बौछार कर देता था। रंगों में सराबोर लोग एक-दूसरे को गले लगाते और बधाइयां देते थे। सच कहूं उस समय अपनी संस्कृति पर नाज होता था और बार-बार यही ख्याल आता था कि भारत ही ऐसा देश है जहां अलग तरह की संस्कृतियां हैं और त्योहारों को विशेष रूप से मनाने का तरीका।

धीरे-धीरे बड़ी हुई तो होली की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई। 'बुरा न मानो होली है' बोलते हुए कई बार लड़कियों के साथ कुछ मनचलों का अभद्र व्यवहार भी देखा, तो ऐसा लगा कि जहां एक तरफ हम लड़कियों को लक्ष्मी की तरह पूजते हैं, वहीं त्यौहार के नाम पर बेवजह ही भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का हक़ भला लोगों को किसने दिया है?

आज जब होली के बाद एक विदेशी जापानी लड़की का वायरल वीडियो वीडियो देखा तो मन में कई सवाल खड़े हो गए। वीडियो में एक जापानी लड़की है जो विदेश से होली खेलने भारत आई है, शायद यहां की संस्कृति से प्रभावित होकर वो रंगों के त्यौहार का मजा उठाने आई होगी, लेकिन उसके साथ कुछ मनचलों ने रंग लगाने के नाम पर न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उसके सिर पर अंडे भी फोड़े। वायरल वीडियो की इस सच्चाई को देखकर मैं हतप्रद रह गई और मन में सवाल आया कि त्यौहार के नाम पर विदेशी महिलाओं से बदसलूकी का हक इन मनचलों को भला कौन देता है?

होली पर वायरल हुए जापानी लड़की के वीडियो में क्या है

भले ही होली का त्यौहार बीत चुका हो, लेकिन अभी भी उससे जुड़े कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसे ही सामने आया एक वीडियो जिसमें एक 22 साल की जापानी लड़की होली खेलने आई है, लेकिन उसे कुछ लड़कों ने बड़ी ही बदसलूकी से न सिर्फ रंग लगाया है, बल्कि उसके सिर पर अंडे भी फोड़े हैं। विदेशी महिला के साथ ऐसी बदसलूकी क्या वास्तव में समाज का आइना है?

जहां एक तरफ होली खुशियों और रंग का पर्व है, वहीं इस तरह किसी विदेशी महिला को अपमानित करना देश के लिए बेहद शर्मनाक है स्थिति है। वायरल वीडियो में मनचलों की बेहूदगी साफ़ नजर आ रही है जो शायद ये भूल गए हैं कि पर्व खुशियों के लिए मनाए जाते हैं, न कि किसी को मानसिक या शारीरिक चोट पहुंचाने के लिए।

इसे जरूर पढ़ें: Bharat Matrimony Controversy...दिक्कत होली से नहीं त्यौहार के नाम पर होने वाले फूहड़पन से है

'बुरा न मनो होली है' के नाम पर अभद्र व्यवहार आखिर कब तक?

holi viral video of tourist girl

अगर मैं अपनी बात करूं तो वास्तव में हमेशा से ही जब किसी मनचले को होली में 'बुरा न मनो होली है' कहते हुए किसी भी लड़की के चेहरे या शरीर पर अभद्रता से रंग लगाते हुए देखती थी तब एक ही सवाल उठता था कि क्या ये हक़ इन लड़कों को समाज ने दिया है?

क्या वास्तव में महिलाओं को आगे बढ़ाने के दावे करने वाले समाज की मानसिकता इतनी बीमार है कि कभी घर, तो कभी बाहर, कभी त्यौहार के नाम पर, तो कभी राह चलते हुए. देश की ही नहीं बलि विदेशी महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार होता रहेगा ?

विदेशी महिलाओं के साथ ऐसी बदसलूकी आखिर कब तक?

holi viral video

होली में जापानी महिला के साथ इस बदसलूकी ने पिछले साल दिसंबर के महीने में एक कोरियाई लड़की साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की याद दिला दी है। ये घटना मुंबई के खार इलाके की थी।

कोरियाई लड़की यूट्यूब ब्लॉगर थी और जब लड़की ब्लॉग बना रही थी तभी दो लड़के उसके साथ बदतमीजी करने लग। हालांकि बदसलूकी करने वाले लड़के गिरफ्तार हो गए, लेकिन मन में एक सवाल है जिसका उत्तर अभी भी नहीं मिला है कि 'अतिथि देवो भव' की बातें करने वाले देश में इस तरह से विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी का व्यवहार करना कितना सही है?

स्वाति मालीवाल ने कही ये बात

जापानी लड़की के साथ होली के रंगों के नाम पर हुई बदसलूकी पर Delhi Commission for Women की चेयरमैन और इंडियन एक्टिविस्ट स्वाति मालीवाल ने इस वीडियो को बेहद विचलित करने वाला बताया है और दिल्ली पुलिस को इन वीडियो की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए नोटिस जारी करने की बात कही है, वास्तव में यह बहुत ही शर्मनाक व्यवहार है। वहीं एक्टर से पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर जिन्हें हाल ही में नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) की मेंबर के तौर पर नॉमिनेट भी किया गया है उन्होंने विदेशी महिला के साथ हुए अभद्र व्यवहार की नोटिस NCW को भेजने को कही है।

इसे जरूर पढ़ें: Swati Maliwal के साथ हुई दिल्ली की सड़क पर बदसलूकी, बोलीं 'कब सुरक्षित होंगी महिलाएं'

वास्तव में विदेशी महिलाओं के साथ होने वाली ऐसी बदसलूकी देश की संस्कृति और सभ्यता पर प्रश्न चिह्न है, लेकिन सवाल ये उठता है कि विकसित देश की होड़ में आगे बढ़ने वाले सेष में ऐसी अभद्र घटनाएं आखिर क्यों और कब तक?

आपकी इस बारे में क्या राय है हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक करें। ऐसे और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik.com, Unsplash.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP