How To Grow Plants Without Pot At Home: एक पौधे को लगाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। नर्सरी से लाकर उसे अच्छे से गमले में लगाने के लिए उसके लिए मिट्टी तैयार करने तक, एक पौधे को तैयार होने में काफी वक्त लगता है। इसके साथ ही पौधे को लगाने में काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। कई बार, तो लोग जगह की कमी की वजह से भी पौधे नहीं लगा पाते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत कम पैसे और जगह में भी खूबसूरत पौधों को लगाया जा सकता है। कम खर्च में ही आप झूलते हुए पौधों से अपने घर की शान बढ़ा सकते हैं।
जापान की फेमस कोकेडामा आर्ट की मदद से आप बिना किसी गमले के ही फ्री में पौधे लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार से अलग से गमले खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, इस तकनीक की खासियत है कि इससे पौधों की ग्रोथ भी ज्यादा अच्छी होती है। कोकेडामा आर्ट की मदद से बिना किसी गमले के झूलते हुए खूबसूरत गमले लगाए जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कोकेडामा तकनीक कैसे काम करती है? कोकेडामा आर्ट से कैसे पौधे तैयार किए जा सकते हैं?
यह भी देखें- हैंगिंग प्लांट की केयर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
यह एक जापानी बागवानी तकनीक है, जिसका अर्थ होता है "मॉस बॉल"। इस तकनीक में काई से ढकी हुई मिट्टी की गेंद मे पौधे लगाए जाते हैं। इन्हें बाद में रस्सी या मोनो-फिलामेंट मछली पकड़ने वाली लाइन से बांधा जाता है। इस तकनीक का इस्तेमाल कम जगह में प्लांटिंग और सजावट के लिए किया जाता है। जापान में इस तकनीक को गरीबों का बोनसाई भी कहा जाता है। इससे बहुत कम खर्च में खूबसूरत पौधे तैयार हो जाते हैं।
इसके लिए सबसे पहले एक छोटे पौधे का चयन करें। अब इसके लिए मिट्टी तैयार करें। मिट्टी तैयार करने के लिए उसमें कोकोपीट और कोई भी देसी खाद मिला लें। इस मिश्रण को पानी डालकर गीला करें। इस गीले मिश्रण की मदद से पौधे की जड़ों को कवर करें और उसे गोल शेप दें। कोकेडामा को खूबसूरत बनाने के लिए इसे अच्छी गोल शेप देना जरूरी है।
अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि इससे तो मिट्टी नीचे गिर जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। मिट्टी की लेयर लगाने के बाद, उस पर मोस घास को गीला करके उसकी एक लेयर मिट्टी पर चिपका दें। इससे पौधा खूबसूरत भी दिखेगा और उसे न्यूट्रिशन भी मिलेगा। इस तरह से तैयार करने पर पौधे को 2-3 साल तक किसी देखभाल की जरूरत नहीं होती।
अब पौधे की जड़ों को धागे की मदद से बांधकर उन्हें हवा में लटकाया जा सकता है। वहीं, अगर आपके पास मोस की घास नहीं है, तो उसकी जगह आप कॉटन के थेले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पानी देने के लिए इसे रोजाना एक बार पानी में डुबो दें। इसके बाद आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
यह भी देखें- Gardening Ideas: बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।