Janmashtami 2023 Bansuri ke Upay: जन्माष्टमी पर घर ले आएं बासुंरी, मिलेंगे ये लाभ

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को उनकी प्रिय वस्तुएं अवश्य भेंट करनी चाहिए। लड्डू गोपाल की प्रिय वस्तुओं में से एक बांसुरी भी है। बांसुरी लड्डू गोपाल की अति प्रिय मानी जाती है।   

rules of keeping flute at home

Astro Tips: हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी का बहुत महत्व माना जाता है। जन्माष्टमी को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मानाया जाता है।

जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण के लड्डू गोपाल रूप की पूजा की जाती है। इस दिन लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराते हैं।

लड्डू गोपाल का श्रृंगार होता है और उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल को झूला झुलाते हैं।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को उनकी प्रिय वस्तुएं अवश्य भेंट करनी चाहिए।

लड्डू गोपाल की प्रिय वस्तुओं में से एक बांसुरी भी है। ऐसी मान्यता है कि लड्डू गोपाल को बांसुरी अति प्रिय मानी जाती है।

वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन अगर घर में बांसुरी लाई जाए तो इसका बहुत महत्व और लाभ होता है।

जन्माष्टमी 2023 घर में बांसुरी लाने के लाभ

  • जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाने से कृष्ण कृपा मिलती है।
  • बांसुरी घर में रखने से परिवार में प्रेम का संचार होने लगता है।
  • वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) में खुशहाली और मधुरता आने लग जाती है।
  • घर में बांसुरी रखने से मानसिक तनाव दूर होने लग जाता है।
  • स्वास्थ्य बेहतर होता है और कैसी बी बीमारी दूर होने लगती है।
  • सिरहाने बांसुरी रखने से पति-पत्नी की अनबन दूर होती है।
  • घर में बांसुरी रखने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
  • घर की नकारात्मकता नष्ट होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।
  • घर में बांसुरी रखना संतान के लिए शुभ और लाभदायक होता है।
  • घर में बांसुरी रखने से आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है।
ghar pr bansuri rakhne ka mahatva

जन्माष्टमी 2023 घर में बांसुरी रखने की दिशा

  • घर में बांसुरी ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर उसपर न पड़े।
  • वास्तु के अनुसार, बांसुरी को मंदिर (मंदिर जानें के लाभ) में रखना सबसे ज्यादा शुभ है।
  • इसके अलावा, घर की तिजोरी में या सिर के पास थोड़ी दूर पर रखें।
  • बेडरूम के दरवाजे के ऊपर भी आप बांसुरी रख सकते हैं।
  • बांसुरी टांगनी नहीं है बल्कि स्थापित करनी है। तभी शुभ फल मिलेगा।
  • साथ ही, घर की पूर्व दिशा में भी बांसुरी स्थापित कर सकते हैं।

अगर आप भी जन्माष्टमी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं तो ;लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए घर में उनकी प्रिय बांसुरी अवश्य लाएं। साथ ही, इस लेख के माध्यम से घर में बांसुरी रखने के लाभ और वास्तु नियमों के बारे में भी जान लें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP