
जागरण न्यू मीडिया ने टेम्पल यूनिवर्सिटी CARE (एप्लिकेशन, रिसर्च और एजुकेशन में साइबर सुरक्षा) लैब फिलाडेल्फिया ने मिलकर युवाओं के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान का नाम 'बीइंग साइबरवाइज' रखा गया। इस अभियान का मकसद भारत में होने वाले साइबर क्राइम और उनसे जुड़े क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करना था। 'बी साइबर वाइज, डॉन्ट कॉम्प्रमाइज' (Be Cyber Wise, Don't Compromise) थीम के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया गया और युवाओं को साइबर क्राइम को लेकर सही जानकारी और ट्रेनिंग दी गई।
3 हफ्ते तक यह अभियान चला, जिसमें फ़िशिंग, डीप फेक, रैंसमवेयर, पर्सनल सिक्योरिटी और ऑनलाइन स्कैम के बारे में जानकारी दी जाएगी। बता दें ये सारी जानकारी साइबर सिक्योरिटी की जानी-पहचानी हस्तियों के वीडियोज और फैक्ट्स के साथ बताई गई। साथ ही, इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए जागरण न्यू मीडिया के एडिटर-इन-चीफ और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश उपाध्याय ने कहा कि पूरे भारत में 13 लाख से अधिक साइबर अटैक के मामले सामने आए हैं, जिसमें भारत के युवा सबसे आगे हैं।
ऐसे में हमारी कोशिश यही है कि साइबर क्राइम के बारे में युवाओं को जागरूक किया जाए। साथ ही, अपराधों से निपटने के लिए सही प्लेटफार्म को भी बताया जाए। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरा यकीन है कि टेंपल यूनिवर्सिटी केयर (CARE) लैब के साथ मिलकर हम साइबर क्राइम को कम कर सकते हैं। इससे स्मार्ट और जागरूक स्टूडेंट कम्युनिटी बिल्ड होगी।
साथ ही, फिलाडेल्फिया की टेंपल यूनिवर्सिटी में केयर लैब के निदेशक डॉ औंशुल रेगे ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी के सबसे बड़े एजुकेशन और करियर फील्ड के फेमस जागरण जोश के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। साइबर हमलों के बढ़ते केस परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए इसको लेकर विचार करना और लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है।
जागरण जोश का मकसद है कि छात्रों को साइबर क्राइम को लेकर कंटेंट और वीडियो प्रोवाइड किए जाएं, ताकि आगे कोई भी साइबर क्राइम का शिकार ना हो और खुद कानून की मदद ले पाए। इस अभियान में प्रिंट, सोशल प्लेटफॉर्म और डिजिटल चैनल भी शामिल होंगे। अधिक जानकारी और अभियान पर अपडेट रहने के लिए कृपया क्लिक करें- https://www.jagranjosh.com/events/cyber-security
जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 73 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं (कॉमस्कोर एमएमएक्स मल्टी-प्लेटफॉर्म; अगस्त 2023) तक है और इसने भारत में शीर्ष 8 समाचार और सूचना प्रकाशकों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कंपनी मल्टीमीडिया सामग्री प्रकाशित करती है, जिसमें 7000 से अधिक कहानियां और 40 शामिल हैं।
जेएनएम, मीडिया और पब्लिशिंग कैटेगरी में हर तरह के कॉन्टेंट को रीयल-टाइम में प्रकाशित करने के मामले में अगली पंक्ति में शामिल है। न्यूज और राजनीति से जुड़ा कॉन्टेंट इस समूह का मुख्य फोकस है। इसके अलावा, एजुकेशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़े कॉन्टेंट का भी प्रकाशन किया जाता है। कंपनी के पास समाचार और राजनीति को कवर करने वाली समर्पित वेबसाइटें हैं जिनमें www.jagran.com, www.naidunia.com, www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com और english.jagran.com शामिल हैं।
इसके साथ ही, कंपनी हेल्थ वेबसाइट www.onlymyhealth.com, महिलाओं के लिए पोर्टल gbsfwqac.top (तीन भाषाओं में), शिक्षा को समर्पित वेबसाइट www.jagranjosh.com भी चलाती हैं। इसके अलावा, फैक्ट चेकिंग वेबसाइट की कैटगरी में स्थापित वेबसाइट www.vishvasnews.com भी शामिल है। यह वेबसाइट 12 भाषाओं में है। इनके अलावा, कंपनी www.jagranplay.com पर गेमिंग कारोबार भी चलाती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।