Jagannath rath yatra 2023 Date, Time And Significance: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथ यात्रा निकली है।
इस दिन भगवान जगन्नाथ भ्राता बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के यहां 4 महीनों तक विश्राम करते हैं जिसे चातुर्मास के रूप में जाना जाता है।
ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब से शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा और क्या है इसका गूढ़ महत्व।
जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 तिथि और समय (Jagannath Rath Yatra 2023 Date And Time)
- आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि आरम्भ: 19 जून 2023, सोमवार को सुबह 11 बजकर 25 मिनट
- आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि समापन: 20 जून 2023, मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, जगन्नाथ रथ यात्रा का महोत्सव 20 जून को मनाया जाएगा।
जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 धार्मिक महत्व (Jagannath Rath Yatra 2023 Religious Significance In Hindi)
- जगन्नाथ रथ यात्रा का धार्मिक महत्व बहुत माना जाता है। यात्रा को आरंभ करने के बाद भगवान जगन्नाथ को प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर ले जाया जाता है।
- जहां भगवान (भगवान को भोग क्यों लगाते हैं) 7 दिनों तक विश्राम करते हैं। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की वापसी की यात्रा शुरु होती है। यह यात्रा एक त्यौहार की तरह मनाई जाती है।
- जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद जब भगवान जगन्नाथ मंदिर से बाहर अन्य स्थान पर निवास करते हैं तब वह चातुर्मास के 4 महीनों के प्रतीक को दर्शाता है।
- मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने और भगवान के दर्शन करने से भक्तों के जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
- भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ इस यात्रा में बलराम जी और बहन सुभद्रा के रथ भी निकाले जाते हैं। इनके दर्शनों से व्यक्ति को बल और सौंदर्य मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:Hindu Beliefs: गले में क्यों नहीं पहनना चाहिए भगवान का लॉकेट?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 ज्योतिषीय महत्व (Jagannath Rath Yatra 2023 Astro Significance In Hindi)
- जगन्नाथ रथ यात्रा का ज्योतिषीय महत्व भी है। यात्रा के दिन सूर्य (सूर्य को मजबूत करने के उपाय) कर्क राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिष में इस घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
- जगन्नाथ रथ यात्रा के समय ग्रहों की ऐसी चाल मानसून के मौसम के आगमन का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही, यह सौभाग्य और समृद्धि को दर्शाता है।
- जगन्नाथ भगवान का रथ गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है। इसे में रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के बृहस्पति ग्रह की गति को प्रतिनिधित्व करने के रूप में मानी जाती है।
- ऐसे में जो भी व्यक्ति इस रथ यात्रा के दर्शन करता है उसके घर समृद्धि आती है और उसकी बुद्धि कुशाग्र बनती है क्योंकि गुरु ग्रह विवेक के कारक हैं।
तो इस तिथि शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा और यह है इसका धार्मिक एवं ज्योतिष महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, social media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों