Stylist Priyanka Kapadia: अंबानी परिवार अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाना जाता है। खासतौर पर ईशा अंबानी हमेशा एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशा अंबानी के पूरे लुक के पीछे बहुत से लोगों का हाथ होता है। ईशा अंबानी (Isha Ambani) की एक स्टाइलिस्ट भी हैं जो उन्हें स्टाइलिंग में मदद करती हैं। आइए जानते हैं ईशा अंबानी की स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया (Priyanka Kapadia) के बारे में।
कौन हैं प्रियंका कपाड़िया? (Who is Priyanka Kapadia)
View this post on Instagram
- कुछ समय पहले आपने ईशा अंबानी को मेट गाला के रेड कार्पेट पर देखा होगा। इस लुक के लिए उनकी स्टाइलिंग प्रियंका कपाड़िया ने ही की थी। प्रियंका कपाड़िया क्रिएटिव डायरेक्टर, स्टालिस्ट होने के साथ-साथ वोग इंडिया में फैशन डायरेक्टर भी हैं। प्रियंका कपाड़िया के लिंक्डइन अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें इस क्षेत्र में काम करते हुए 15 साल हो चुके हैं।
- जहां तक प्रियंका कपाड़िया के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने हाशिम बदानी से शादी की है। हाशिम बदानी एक फेमस फोटोग्राफर हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर 20,000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
कई सितारों की स्टाइलिस्ट रह चुकी हैं प्रियंका
View this post on Instagram
ऐसा नहीं है कि प्रियंका कपाड़िया ने सिर्फ ईशा अंबानी की स्टाइलिस्ट के रूप में काम किया है। वो जाह्नवी कपूर, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, और राधिका मर्चेंट जैसी कई हस्तियों की स्टाइलिंग कर चुकी हैं।
कितनी फिस लेती हैं प्रियंका कपाड़िया (Priyanka Kapadia Fee)
View this post on Instagram
रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका कपाड़िया 1 क्लाइंट से 1 लाख और उससे ज्यादा की फिस लेती हैं। यह फिस इवेंट और लुक पर भी निर्भर करती है। हालांकि, प्रियंका की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ेंःIsha Ambani करती हैं लाखों के बैग का इस्तेमाल, आप भी जानें कीमत
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों