रिलायंस ही नहीं, इन सात कंपनी की मालकिन हैं अंबानी परिवार की लाडली ईशा

ईशा अंबानी मुकेश और नीता अंबानी की बेटी हैं, जो न सिर्फ अपने फैशन स्टेटमैंट और स्टाइल के लिए फेमस हैं, बल्कि आए दिन अपने बिजनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

 
Reliance Retail acquisitions

ईशा अंबानी, अंबानी परिवार की लाडली और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी हैं। ईशा अंबानी न सिर्फ अपने लुक, ड्रेस, ब्यूटी और फैशन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं, बल्कि वह अपने काम को लेकर भी खबरों पर छाई हुई रहती हैं। बता दें कि ईशा अंबानी न केवल रिलायंस के विभिन्न विभागों में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं, बल्कि कई अन्य फैशन और ब्यूटी कंपनियों की भी मालकिन हैं। आज हम आपको ईशा अंबानी के सात प्रमुख कंपनियों के बारे में बताएंगे।

इन सात कंपनियों की मालकिन हैं ईशा अंबान

1. रिलायंस रिटेल

रिलायंस रिटेल, भारत की सबसे बड़ी रिटेल चेन में से एक है। ईशा अंबानी इस कंपनी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके नेतृत्व में, रिलायंस रिटेल ने अपनी उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत किया है।

2. AJIO

AJIO, रिलायंस रिटेल का एक ऑनलाइन फैशन और लाइफस्टाइल प्लेटफार्म है। ईशा अंबानी ने AJIO को डेवलप करने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे यह भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में एक प्रमुख ई-कॉमर्स साइट बन गया है।

3. Netmeds

Netmeds एक ऑनलाइन फ़ार्मेसी प्लेटफार्म है, जिसे अब रिलायंस ने Acquired किया था। इस Acquired के बाद, ईशा अंबानीने कंपनी के विस्तार और इसकी सर्विस क्वालिटी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

4. Tira Beauty

isha ambni

Tira Beauty रिलायंस रिटेल का एक ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड है। ईशा अंबानी इस ब्रांड को डेवलप करने और इसे भारतीय बाजार में स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Isha Ambani At Reliance AGM 2023: ईशा अंबानी की इन चीजों की कीमत है अरबों में, रियालंस कंपनी में है ये पोजीशन

5. Reliance Foundation

Reliance Foundation, रिलायंस इंडस्ट्रीज का Philanthropic organizations है। ईशा अंबानी इस फाउंडेशन के विभिन्न सामाजिक और परोपकारी कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र से जुड़े काम शामिल है।

6. Marks & Spencer

Marks & Spencer, एक फेमस ब्रिटिश रिटेलर है, जो रिलायंस के साथ जॉइंट वेंचर में भारत में काम करता है। ईशा अंबानी ने इस पार्टनरशिप को मजबूत करने और भारतीय बाजार में M&S की उपस्थिति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

7. Hamleys

Reliance Retail brands owned,

Hamleys, दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध खिलौना दुकान का ब्रांड है (ईशा अंबानी की बचपन की तस्वीरें)। रिलायंस ने इस ब्रांड का Acquired किया था, और ईशा अंबानी ने Hamleys के भारतीय बाजार में बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ईशा अंबानी ने अपने लीडरशिप स्कील और बिजनेस एप्रोच से इन सात प्रमुख कंपनियों को सफलतापूर्वक संचालित किया है। उनकी भूमिका ने न केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज के पावर को बढ़ाया है, बल्कि भारतीय बाजार में इन ब्रांड्स की उपस्थिति और वैल्यू को भी मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में, ये कंपनियाँ तेजी से विकास कर रही हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-isha_ambaniii

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP