क्या काले रंग का वॉलेट आपको बना सकता है धनवान, जानें क्या कहता है वास्तु

हम अपने धन वृद्धि के लिए कई तरीके आजमाते हैं, उनमें से एक है अपने वॉलेट का रंग। आइए जानें वास्तु के अनुसार काले रंग का वॉलेट रखना शुभ है या नहीं। 

vastu for black wallet

यदि हम वास्तु की मानें तो घर की हर एक चीज की तरह वॉलेट के लिए भी कुछ नियम होते हैं जिससे घर में धन का आगमन बना रहे। ऐसा माना जाता है कि यदि आप सही रंग का वॉलेट इस्तेमाल करती हैं तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं वॉलेट का गलत रंग आपके लिए धन हानि का कारण भी बन सकता है।

वॉलेट की बात करें तो आप में से ज्यादातर लोग काले रंग के वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या वास्तु के अनुसार काले रंग का वॉलेट इस्तेमाल करना शुभ है। इस बात के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के लिए हमने वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया जी से बात की। आइए आपको बताते हैं काले रंग के वॉलेट के इस्तेमाल के शुभ-अशुभ फल।

क्याकाले रंग का वॉलेट शुभ है?

wallet colour

वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया जी बताती हैं कि काले रंग का वॉलेट शुभ नहीं माना जाता है और यदि आप इस रंग का इस्तेमाल वॉलेट के रूप में करती हैं तो धन लाभ की जगह धन हानि हो सकती है। दरअसल काला रंग शनि का रंग माना जाता है और यदि किसी के ऊपर शनि की साढ़े साती या शनि की ढहिया होती है तो इस रंग के वॉलेट से शनि देव नाराज हो सकते हैं।

यह आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी बन सकता है और कई बार किसी शुभ काम में इस रंग के वॉलेट का इस्तेमाल आपको असफलता दिला सकता है।

पर्स में रखें चांदी का सिक्का

अगर आप काले रंग का वॉलेट इस्तेमाल कर रही हैं तो आप इसमें एक चांदी का सिक्का जरूर रखें। चांदी का सिक्का धन को आकर्षित करने में मदद करेगा और काले रंग के किसी भी नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद करेगा। चांदी धातु को चन्द्रमा की धातु माना जाता है और ये अपनी तरफ हमेशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। चांदी को मन का कारक भी माना जाता है, इसलिए इसके सिक्के को पर्स में रखने से मन हमेशा प्रसन्न रहता है।

वॉलेट के लिए कौन से रंग हैं शुभ

wallet according top vastu

  • वॉलेट के लिए सबसे अच्छा रंग नीला माना जाता है। नीला रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि नीला वॉलेट रखने से वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा आकर्षित हो सकती है।
  • हर रंग सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए, यदि आप पैसे के प्रवाह में वृद्धि के साथ-साथ विकास की ओर आकर्षित करता है। हरे रंग का वॉलेट धारण करने से धन और सफलता को आकर्षित किया जा सकता है।
  • भूरा रंग पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। तो यह आपके धन में अधिक स्थिरता ला सकता है और आपकी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
  • पीला रंग सूर्य का रंग है और इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह खुशी और सकारात्मकता से भी जुड़ा है, जो इसे आपके वॉलेट के लिए एक आदर्श रंग बनाता है।

अगर आप वास्तु के अनुसार सही रंग के वॉलेट का इस्तेमाल करती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। वास्तु आपको काले रंग के वॉलेट का इस्तेमाल न करने की सलाह देता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP