Sun Apr 5, 2026 | Updated 05:47 AM IST HZ Awards 2026
image

क्या आपके घर में भी बार-बार बिना वजह हो रही है धन हानि? घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में आजमाएं ₹5 का यह ज्योतिष उपाय

अगर घर में पैसा आने के बाद भी बचत नहीं हो पा रही है या बार-बार अचानक खर्चे बढ़ जाते हैं, तो इसके पीछे घर का कोई वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को धन, खर्च और ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। इस दिशा से जुड़ा एक छोटा सा ज्योतिष उपाय धन हानि को रोकने और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद कर सकता है। आइए जानें उस उपाय के बारे में।
Editorial
Updated:- 2026-04-04, 12:01 IST

कई बार देखा जाता है कि घर में पैसा आता तो है, लेकिन ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं है। कई बार अचानक खर्चे बढ़ जाते हैं और पैसों की सेविंग नहीं हो पाती है, बिजनेस में फायदे की जगह बार-बार नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दिशाओं का असंतुलन भी एक बड़ा कारण हो सकता है। मुख्य रूप से घर की दक्षिण-पूर्व दिशा जिसका संबंध अग्नि कोण से होता है और इसका संबंध धन, ऊर्जा और खर्च से माना जाता है। ज्योतिष में मान्यता यह भी है कि यदि यह दिशा दोषपूर्ण हो तो घर में धन हानि, कर्ज और आर्थिक अस्थिरता की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में वास्तु और ज्योतिष में एक छोटा सा उपाय आपके जीवन में धन प्रवाह और आर्थिक स्थिरता में सुधार लाने में मदद कर सकता है। आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें ऐसे एक आसान उपाय के बारे में जो आप घर की दक्षिण पूर्व दिशा में आजमा सकती हैं और खुशहाली ला सकती हैं। 

घर के लिए क्यों महत्वपूर्ण है दक्षिण-पूर्व दिशा?

ज्योतिष में दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है। इस दिशा के स्वामी अग्नि देव माने जाते हैं। अग्नि ऊर्जा, शक्ति, खर्च, लेन-देन और आर्थिक गतिविधियों का प्रतिनिधित्व करती है। अगर यह दिशा संतुलित रहती है तो घर में धन का प्रवाह बना रहता है और आय के स्रोत बढ़ते हैं। यही नहीं इससे अचानक से खर्च कम होने लगते हैं और बिजनेस और नौकरी में स्थिरता बनी रहती है। आपको इस दिशा को हमेशा खाली छोड़ना चाहिए जिससे ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। इस दिशा को सभी वास्तु दोषों से दूर रखना चाहिए और इस स्थान पर गंदगी, टूटे सामान,पानी का स्रोत,टॉयलेट, अंधेरा नहीं रखना चाहिए।
ऐसा करने से आपके घर में धन की हानि बनी रहती है।

south east direction vastu

दक्षिण-पूर्व दिशा में करें ये आसान ज्योतिष उपाय

अगर आपके घर में लगातार धन की हानि हो रही है तो आपको घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को ठीक रखने की जरूरत होती है। आपको हमेशा इस दिशा को साफ़-सुथरा रखने की जरूरत होती है। ऐसा माना जाता है कि आपको इस दिशा को हमेशा खुला रखना चाहिए जिससे खुशहाली बनी रहे। इसके साथ ही आपको एक आसान ज्योतिष उपाय करने की जरूरत है। इसके लिए आप एक कलावे की बत्ती बनाएं और उसे दीपक में डालकर उसमें घी डालें और उस दीपक को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में प्रज्वलित करें। इससे आपके घर में पैसों का फ्लो अच्छा बना रहता है।

कैसे करें ये आसान उपाय

सबसे पहले आपको घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की सही पहचान करने की जरूरत है। उस स्थान को साफ करें और वहां गंदगी या बेकार सामान न रखें। अब एक मिट्टी या पीतल का छोटा दीपक लें। उसमें देसी घी डालें और कलावे की बत्ती बनाकर दीपक में रखें। शाम के समय नियमित रूप से इस दीपक को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाएं। दीपक जलाते समय मन ही मन धन स्थिरता और आर्थिक सुधार की प्रार्थना करें। इस उपाय को रोज करने से धन का आगमन होता है और पैसा व्यर्थ के कामों में खर्च नाहों होता है।

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को धन से जुड़ी दिशा माना जाता है। यदि आप इस दिशा में यहां बताए उपायों को आजमाएंगी तो धन लाभ के योग बनेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;