हिंदू धर्म दुनिया के सबसे प्रभावशाली धर्मों में से एक है और सबसे पुराना धर्म भी है। आज हम आपको केवल हिंदू धर्म के बारे में नहीं बल्कि कई अन्य धर्म के बारें में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इन धर्मों के बारे में कुछ रोचक बातें।
हिंदू धर्म
जब बात हिंदू धर्म की आती है तो हर कोई अलग-अलग बातें बताते हैं। हिंदू धर्म की अपनी आस्था और महत्व है। यही कारण है कि लोग हिंदू धर्म से ज्यादा प्रभावित होते हैं। हिंदू धर्म में 108 संख्या को पवित्र माना जाता है। जिसकी वजह से 108 संख्या को शुभ माना जाता है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि वास्तव में 108 संख्या सूर्य और चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी का अनुपात है।
मुस्लिम धर्म
मुस्लिमों में चार शादी यानी निकाह करने की इजाजत है, लेकिन सिर्फ पुरुषों को। पांचवां निकाह तभी वैध माना जाता है जब चार में से किसी एक पत्नी से तलाक हो चुका हो या किसी एक पत्नी की मौत हो चुकी हो। यह रिवाज सुनने मे भले अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है।
इसे भी पढ़ें-हिंदू धर्म से जुड़ी ये बातें क्या जानते हैं आप?
जैन धर्म
जैन समाज के लोगों को कई नियमों का पालन करना होता है। जैन धर्म में ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद खाना बनाने से सूक्ष्म जीव भोजन में प्रवेश कर जाते हैं। खाना खाने पर ये सभी जीव पेट में चले जाते हैं। जैन धर्म में इसे हिंसा माना गया है।
इसे भी पढ़ें-हिन्दू धर्म की पांच दिव्य कन्याओं का रहस्य
पारसी धर्म
पारसी लोग अलग तरीके से शव का अंतिम संस्कार करते हैं। कहा जाता है कि इसके लिए टावर ऑफ साइलेंस का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे दोखमेनाशिनी या दखमा भी कहा जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों