herzindagi
ritu kapoor raj kapoor daughter

सोनिया गांधी नहीं बल्कि कपूर खानदान की इस बेटी को इंदिरा गांधी बनाना चाहती थीं घर की बहू

कपूर खानदान और नेहरू परिवार के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। ऐसे में इंदिरा गांधी इस दोस्ती को एक रिश्ते का नाम देना चाहती थीं।
Editorial
Updated:- 2021-08-18, 16:08 IST

कपूर खानदान ने कई बॉलीवुड सितारे दिए हैं, जिन्होंने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से मानी जाती है। वहीं उस वक्त देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दिग्गज अभिनेता रहे पृथ्वीराज कपूर के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। वहीं इंदिरा गांधी भी चाहती थीं कि दोनों परिवारों के रिश्ते आगे बढ़ें। पत्रकार रशीद किदवई की किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में कपूर खानदान और नेहरू के रिश्ते के बारे में कई रोचक बातें बताई गई हैं।

रशीद किदवई की किताब के अनुसार इंदिरा गांधी कपूर खानदान और नेहरू परिवार की दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहती थीं। इसलिए वह राजकपूर की बड़ी बेटी ऋतु को अपने घर की बहू बनाने की सोच रही थीं। किताब के अनुसार इंदिरा गांधी स्टारडम या फिर बॉलीवुड से बहू नहीं चाहती थीं, लेकिन कपूर खानदान के लिए उनके मन में प्यार और सम्मान था, इसलिए वह चाहती थीं कि दोनों परिवारों की दोस्ती रिश्ते में बदल जाए। खैर इंदिरा गांधी की इस ख्वाहिश को राजीव गांधी ने पूरा नहीं होने दिया।

पहली नजर में पसंद आई थी सोनिया गांधी

sonia gandhi husband

राजीव गांधी पढ़ाई के सिलसिले में ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे, जहां उनकी मुलाकात सोनिया मायनो (सोनिया गांधी) से हुई। उस वक्त राजीव गांधी पहली नजर में ही उन्हें पसंद करने लगे थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। खुले विचारों की इंदिरा गांधी ने भी बेटे की पसंद को स्वीकार लिया था, लेकिन बताया जाता है सोनिया गांधी के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। हालांकि बाद में सोनिया गांधी और राजीव गांधी ने साल 1968 में शादी कर ली थी।

इसे भी पढ़ें:श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा हैं अमिताभ की तरह ही हैंडसम, शाहरुख की बेटी सुहाना खान से है अच्छी दोस्ती

अमिताभ बच्चन की समधन थीं ऋतु

rishi kapoor sister ritu nanada

राज कपूर के पांच बच्चे थे, जिनमें ऋतु सबसे बड़ी बेटी थीं। वहीं ऋतु नंदा और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। बता दें कि ऋतु नंदा अमिताभ बच्चन की समधन लगती थीं। हालांकि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल जनवरी में कैंसर से उनका निधन हो गया था। पेशे से एंटरप्रेन्योर ऋतु लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं और 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि साल 2013 में उनकी बीमारी का पता चला था, जिसके बाद से वह कैंसर से जंग लड़ रही थीं। वहीं ऋतु भले ही नेहरू परिवार का हिस्सा न बन पाईं हों, लेकिन उनकी शादी इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजन नंदा से हुई थी। यही नहीं उनकी एक कंपनी भी है, जिसका नाम (Escorts Limited) एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है।

इसे भी पढ़ें:Thalaivi: पार्लियामेंट सीन से लेकर दमदार डायलॉग तक, ये हैं 'थलाईवी' ट्रेलर की 5 खास बातें

इश्योरेंस सेक्टर की थीं स्टार

ritu nanda young

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली ऋतु नंदा का एक्टिंग से कोई मतलब नहीं था। वह शुरू से ही बिजनेस की तरफ जाना जाता थीं, जिसके लिए उन्होंने ट्राई भी किया, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। बाद में उन्होंने इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखा, जिसमें उन्हें खूब सफलता मिली। यही नहीं ऋतु नंदा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है, दरअसल उन्होंने एक दिन में 17000 इश्योरेंस पॉलिसी बेचने का रिकॉर्ड बनाया था। अपनी सफलता को देखते हुए उन्होंने ऋतु नंदा इंश्योरेंस सर्विस (RNIS) नाम से कंपनी भी खोली।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।