भारत विविध परंपराओं, आस्थाओं और मंदिरों का देश है। ऐसे में यहां कई तरीके के देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। भारत में लोग बंदर की भी पूजा करते हैं। इतना ही नहीं, भारत में कई मंदिरों में बंदरों की पूजा का विशेष महत्व है, और इन मंदिरों में भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।
बंदर मंदिर, जयपुर
मंदिरों में तो बंदरों का आतंक आपको देखने को मिलता रहता है। हालांकि जयपुर में स्थित इस बंदर मंदिर में लोग बंदर की पूजा करते हैं। इस मंदिर को गलताजी मंदिर से जाना जाता है। ऐसे में दूर- दूर से पर्यटकों इस मंदिर के दर्शन करने भी आते रहते हैं। यहां आप बंदरों को ड्राई फ्रूट्स भी खरीदकर या केले खरीदकर खिला सकते हैं।
बंदर मंदिर, जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर में भोपालगढ़ स्थित इस मंदिर में बालाजी की मूर्ति स्थापित की हुई है। दूर- दूर से लोग इस मंदिर में पूजा करने आते हैं। इस मंदिर को करंट बालाजी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि आज से 23 साल पहले यहां करेंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई थी। जिसके बाद बंदर को वहीं दफनाया गया और चंदा इकट्ठा करके मंदिर बनवाया गया। ऐसे में लोग तभी से इस मंदिर में बंदर की पूजा करते हैं।
इसे भी पढ़ें :भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने
बंदर की पूजा क्यों करते हैं
बंदर की पूजा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसे भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान जो कि एक वानर बंदर थे। रामायण में श्रीराम के परम भक्त हुआ करते थे। उनकी भक्ति, शक्ति और साहस के कारण लोग बंदरों को हनुमान जी का प्रतीक मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इस कारण भारत के कई मंदिरों में बंदरों की पूजा की जाती है।
इसे भी पढ़ें :इस मंदिर में पत्थर पर नाम लिखने से आत्मा को मिलती है मुक्ति, जानें क्या है मान्यता
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों