herzindagi
Standard AC Temperature Rules

AC यूजर्स के लिए बुरी खबर, सरकार तय करने वाली है लिमिट...भारत से पहले इन देशों में एयर कंडीशनर पर लग चुके हैं सख्त नियम

Standard AC Temperature Rules: भारत में एसी सरकार एयर कंडीशनर के डिफॉल्ट तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस करने की तैयार कर रही है। हालांकि, ऐसा करने वाला भारत पहला देश नहीं होगा। इससे पहले भी कई देशों में एसी के टेंपरेचर की लिमिट तय की जा चुकी है। आइए जानें, किन देशो में एसी को लेकर नियम बने हुए हैं? 
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 18:11 IST

Indian Government Planning To Make Rule to Limit Use of AC: जून का महीना शुरू हो चुका है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। लू के थपेड़ों से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते हर साल तापमान में वृद्धि हो रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बहुत ज्यादा हीट पैदा होती है। एसी घर को तो खूब ठंडा रखता है, लेकिन इससे बाहर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में घोषणा की है कि देश में एसी तापमान की सीमा तय की जाएगी। इस नियम के बनने के बाद लोग अधिकतम सीमा 28 डिग्री और 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे एसी यूज नहीं कर पाएंगे। 

भारत ऐसा अकेला देश नहीं है, जो एसी की लिमिट तय करने जा रहा है। इससे पहले भी कई देशों में यह फैसला लिया जा चुका है। बहुत से ऐसे देश हैं, जिनमें एसी चलाने को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानें, किन देशों में एसी चलाने की लिमिट तय हो रखी है? 

यह भी देखें- AC का टेम्परेचर क्यों होना चाहिए 24°C? जानें इसके फायदे

जापान में एसी स्टैंडर्डाइजेशन 

AC Standardization in Japan

जापान जैसे एडवांस देशों में बहुत पहले से एसी स्टैंडर्डाइजेशन लागू है। जापान में एसी स्टैंडर्डाइजेशन 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तय किया गया है। 

अमेरिका में एसी टेंपरेचर के नियम

इस लिस्ट में अमेरिका जैसे विकसित देश भी शामिल हैं। आपको जानकर शायद हैरत हो, लेकिन अमेरिका में एसी का स्टैंडर्ड टेंपरेचर 21 से 24 डिग्री है। इससे कम या इससे ज्यादा टेंपरेचर पर एसी चलाना सख्त मना है। 

इटली में एसी टेंपरेचर की लिमिट

इटली में भी एसी चलाने को लेकर सख्त नियम तय हैं। इटली जैसे देश में आप एसी को केवल 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चला सकते हैं। लगभग सभी देशों में बढ़ती बिजली की खपत और ग्लोबल वॉर्मिंग को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। 

भारत में एसी की लिमिट पर विचार

Thoughts on AC limits in India

भारत में एसी की लिमिट फिलहाल 16 डिग्री सेल्सियस तक है। इसकी वजह से लोग ऑफिस और घरों में शॉल तक ओढ़ने पर मजबूर हो जाते हैं। इन्हीं बातों का ध्यान में रखकर अब भारत में एसी की लिमिट 20 डिग्री तय करने की तैयार चल रही है। इसे 28 डिग्री तक बढ़ाया जा सकेगा। इससे वातावरण को नुकसान कम होगा और बिजली की खपत भी कम होगी।

यह भी देखें- घर को ठंडा रखने के लिए 16 डिग्री नहीं बल्कि AC का यह टेंपरेचर है सही, ओवरहीट होने की भी नहीं होगी समस्या

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।