Swatantrata Diwas पर प्रधान मंत्री हर साल लाल किले पर ही क्यों फहराते हैं तिरंगा, जानिए इसका असली नाम भी

Swatantrata Diwas 2024: भारत इस साल अपनी आजादी का 78 वां साल मना रहा है। इसके लिए देश भर में तैयारियां जोरों पर है, पर क्या आपको पता है कि लाल किले पर ही स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा क्यों फहराया जाता है? आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

lal kila ka asli nam kya hai

Swatantrata Diwas 2024:भारत को आजाद हुए 77 साल पूरे होने वाले हैं। इस साल का 15 अगस्त देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस होगा। पूरे भारत में इसके जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है और देश के लोग इस दिन का खूब जश्न मनाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। जबकि गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति जनपथ पर झंडा फहराते हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आना जायज है कि आखिर स्वतंत्रता दिवस मनाने और तिरंगा फहराने के लिए लाल किला ही क्यों चुना गया? कब से इसकी शुरुआत हुई? आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

स्वतंत्रता दिवस आखिर लाल किले पर ही क्यों मनाया जाता है?

pm narendra modi hoists the flag

साल 1947 में जब देश आजाद हुआ था, तब भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से पहली बार अंग्रेजी हुकूमत का झंडा उतारकर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। साथ ही, यहीं से देश को संबोधित भी किया था। इसके बाद से लाल किला देश में सत्ता का केंद्र बन गया। उसके बाद यह प्रथा बदस्तूर जारी है और हर साल देश के प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते हुए तिरंगा फहराते हैं। जवाहर लाल नेहरू के बाद लाल बहादुर शास्त्री हों या फिर इंदिरा गांधी या अब नरेंद्र मोदी 15 अगस्त के अवसर पर लाल किले पर झंडा फहराने की यह परंपरा तभी से चलती आ रही है।

इसे भी पढ़ें:मंगल पांडे से गांधी तक, 15 अगस्त पर देखें आजादी के संघर्षों पर बनी ये बेस्ट देशभक्ति फिल्में

लाल किले का असली नाम क्या है?

why prime minister hoists the flag at red fort on independence day

लाल किले का असली नाम किला-ए-मुबारक है। लाल किला ने साल 1857 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में कार्य किया है। इसके बाद, अंग्रेजों ने इस पर अपना कब्जा कर लिया और किले पर अपना झंडा लगा दिया था, जो कि देश को आजादी मिलने पर ही हटाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि लाल किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में शाहजहां ने करवाया था। लाल किला को बनने में 10 साल लगे थे। उस समय लाल किले को सम्राट की शक्ति और भव्यता के प्रतीक के रूप में बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें:सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा.. स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें ये देशभक्ति कविताएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Wikipedia, Jagran

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP