सनातन धर्म में भक्त अपने आराध्य की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं। साथ ही उन्हें भोग भी अर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और भक्तों पर आराध्य की कृपा भी बनी रहती है। अब ऐसे में हनुमान जी को भोग किस पात्र में लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हनुमान जी को किस धातु के पात्र में लगाएं भोग?
हनुमान जी को तांबे और चांदी के पात्र में भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस धातु के पात्र में भोग लगाने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं।
तांबे के पात्र में भोग लगाने का महत्व
तांबे को शुद्धता, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तांबा ग्रहों के दुष्प्रभावों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होता है। हनुमान जी को शक्ति और बल का देवता माना जाता है। इसलिए तांबे के पात्र में हनुमान जी को भोग लगाने से मंगलदोष का अशुभ प्रभाव कम होता है और शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं।
चांदी के पात्र में भोग लगाने का महत्व
चांदी के पात्र में हनुमान जी को भोग लगाने से जातक के सौभाग्य में वृद्धि होती है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। आप हनुमान जी को चांदी के पात्र में भोग लगा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - हनुमान जी के जीवन से जुड़े इन 8 रहस्यों के बारे में कितना जानते हैं आप
पान के पत्ते में लगाएं हनुमान जी को भोग
पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी को पान का पत्ता बेहद प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि पान के पत्ते में हनुमान जी को भोग लगाने से जातक की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सभी ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Hanuman Ji: हनुमान जी के इन 12 नामों में छिपा है आपकी बारह समस्याओं का हल
केले के पत्ते में लगाएं हनुमान जी को भोग
केले के पत्ते में हनुमान जी को भोग लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस पत्ते में भोग लगाने से व्यक्ति को कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जब हनुमान जी दक्षिण भारत गए थे, तब उन्होंने केले के पात्र में ही भोजन किया था। तभी से केले के पत्ते में हनुमान जी को भोग लगाया जाने लगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों