आखिर क्यों इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना है गैरकानूनी

दुनिया में कई अजीबोगरीब कानून बनाए गए हैं। टॉयलेट में फ्लश करने को लेकर भी कोई कानून बनाया गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा कौन सा देश है जहां पर टॉयलेट में फ्लश करना भी गैरकानूनी है।

country it is illegal to flush the toilet in hindi

देश में हर व्यवस्था को सही से चलाने के लिए कानून बनाए जाते हैं। दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर अजीबोगरीब कानून है। आज हम आपको उस देश के बारे में बताएंगे जहां पर टॉयलेट से जुड़ा हुआ एक ऐसा कानून है जो बहुत अनोखा और अजीब है।

किस देश में है टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी?

know in which country it is illegal to flush the toilet

स्विट्जरलैंड में तो टॉयलेट से संबंधित एक कानून बहुत अजीब है। यहां पर रात में 10 बजे के बाद फ्लश का यूज करना गैरकानूनी है। ऐसा कानून इसलिए है क्योंकि स्विट्जरलैंड में ध्वनि प्रदूषण को लेकर लोग बहुत ज्यादा गंभीर हैं और रात के 10 बजे के बाद लोगों को यहां पर फ्लश करने की अनुमति नहीं है। यहां की सरकार का मानना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण होगा और लोगों को रात में इसके कारण परेशानी भी हो सकती है। इन वजहों से यहां पर ऐसा कानून बनाया गया है।

स्विस सरकार के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जोर-जोर से बोलना और अपने पड़ोसियों को परेशान करना भी मना है। स्विट्जरलैंड में कुछ मकान मालिक अपने घर में रह रहे किरायेदारों को रात में वाशिंग मशीन, डिशवॉशर और ड्रायर जैसे लाउड उपकरणों के उपयोग करने के लिए अनुमति नहीं देते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जानकर आपको भी होगी हैरानी

इस देश में फ्लश करना है बहुत जरूरी

स्विट्जरलैंड में 10 बजे के बाद फ्लश करना गैरकानूनी है तो वहीं सिंगापुर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और इस देश में कानून है कि अगर आपने अगर टॉयलेट यूज किया और इस्तेमाल के बाद फ्लश नहीं किया है, तो आपके ऊपर 150 डॉलर यानी 8000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ सकता है। सिर्फ यही नहीं, इसके लिए आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती हैं। पब्लिक टॉयलेट की साफ-सफाई को लेकर यह निर्णय लिया गया है।

आपको इन कानूनों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP