अपने दोस्तों के बीच बनना चाहते हैं कूल तो कुछ अनोखे अंदाज में दें जन्मदिन की बधाई

हमारे पास आपके के लिए अलग अलग भाषाओं में किसी अपने संबंधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कई बेहतरीन तरीके हैं। इससे खुबसूरत रिश्ते को बनाए रखने में काफी मदद मिल सकता है।

 
you say happy birthday in cool languages

क्या आपका कोई ऐसा दोस्त या परिवार का सदस्य है जिसकी बोलचाल वाली भाषा हिन्दी के अलावा और दूसरी भाषाएं है? क्या आपने कभी सोचा है कि आप उनकी जुबान में बात करके उन्हें प्रभावित करने के साथ साथ जन्मदिन जैसे मौकों पर उन्हें उत्साहित महसूस करने के लिए भी मजबूर सकते हैं? हमारे पास आपके के लिए अलग अलग भाषाओं में किसी अपने संबंधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कई बेहतरीन तरीके हैं। इससे आपको अपने खुबसूरत रिश्ते को बनाए रखने में काफी मदद मिल सकता है।

how to wish happy birthday in different languages and style

साथ ही, जन्मदिन के मौके पर होने वाली सेलिब्रेशन पार्टी को और भी बेहतर बनाने के लिए क्रिएटिव कार्ड पर अलग अलग भाषाओं में बधाई दे सकते हैं। जिस पर जन्मदिन की शुभकामनाएं कहने के लिए बोलचाल वाली भाषा से हट कर उनके पसंदीदा जगह पर बोली जाने वाली भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि स्पेनिश में जन्मदिन मुबारक हो को फेलिज कम्प्लीनोस कार्ड के जरिये, ग्रीटिंग कार्ड और हैंडमेड कार्ड के जरिये। अगर आप अपने दोस्तों के बीच कूल बनना चाहते हैं, तो आपको जन्मदिन की बधाई देते समय कुछ अनोखे अंदाज जरूर अपनाने चाहिए। इससे आपके दोस्त आपके अंदाज से प्रभावित हो सकते हैं।

कुछ अनोखे तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने दोस्तों को जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं:

वीडियो के जरिये दे जन्मदिन की बधाई

अगर आपका दोस्त आपसे दूर यानी दूसरे शहर या दूसरे देश में रहता है तो आप उसके लिए वीडियो बना सकते हैं। इसमें आप अपने दोस्त की पसंदीदा कविता या गाने भी गा सकते हैं। इसके लिए आप हिन्दी के अलावा किसी दूसरी भाषा में बधाई दे सकते हैं। अपने दोस्त के साथ पुरानी तस्वीरों का कोलाज बना कर भी वीडियो में जोड़ सकते हैं। इस वीडियो में आप अपने दोस्त के साथ बिताए हुए कुछ यादगार पलों का जिक्र करते हुए, उन्हें अपनी जिन्दगी के सबसे खास लम्हों में से एक थे, इस बात को जाहिर कर सकते हैं।

how wish happy birthday in different languages and style

अपने दोस्त को अलग अलग भाषा में कविता और मैसेज पोस्ट से भेजें

सबसे पहले अपने दोस्त की पसंद के हिसाब से कविता लिखें और उसे अपने दोस्त को भेजें। अगर आप पोस्ट के जरिये किसी तरह का गिफ्ट भेज रहे हैं तो उसके साथ ही एक लेटर के तौर पर अपनी रचना भेज सकते हैं। इस बात का ख्याल रखें लेटर सिर्फ एक भाषा में न हो, इसे इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए आप वहां के भाषा में बधाई देने की कोशिश करें जहां आपका दोस्त रहता है, जैसे, फ्रेंच, स्पैनिश या जर्मन आदि। यह एक और शानदार तरीका हो सकता है अपने दोस्त को दिखाने के लिए कि आप उसके लिए कितना खास मानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Marriage Anniversary Wishes: वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा बधाई और संदेश

wish happy birthday in different languages and style

दुनिया भर की 15 अलग-अलग भाषाओं में जन्मदिन की शुभकामनाएं ऐसे बोलें

  1. फ्रेंच - Bon anniversaire!
  2. जर्मन - Alles Gute zum Geburtstag!
  3. स्पैनिश - ¡Feliz cumpleaños!
  4. इटालियन - Buon compleanno!
  5. पुर्तगाली - Feliz aniversário!
  6. स्वीडिश - Grattis på födelsedagen!
  7. डच - Gefeliciteerd met je verjaardag!
  8. नॉर्वेजियन - Gratulerer med dagen!
  9. तुर्की - Doğum günün kutlu olsun!
  10. पोलिश - Wszystkiego najlepszego!
  11. डेनिश - Tillykke med fødselsdagen!
  12. इंडोनेशियाई - Selamat ulang tahun!
  13. रूसी - С Днём рождения! (s dnem rozhdeniya!)
  14. जापानी- お誕生日おめでとう (otanjoubi omedetou)
  15. चीनी - 生日快乐 (Shēngrì kuàilè)

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP