herzindagi
how to whiten a bathroom sink in hindi

Bathroom Cleaning: घर में मौजूद इन दो चीजों से ऐसे चमकाएं अपना बाथरूम

आप अपने बाथरूम को साफ और चमकदार बनाने के लिए कई घरेलू उपचारों का उपयोग कर सकते हैं। यहां जानिए कैसे?
Editorial
Updated:- 2024-05-30, 20:47 IST

बाथरूम का कोना-कोना साफ करने के लिए आप क्या इस्तेमाल करती हैं? क्या आप भी इसे चमकाने के लिए किसी फ्लोर क्लीनर या वाशिंग पाउडर की मदद लेती हैं? अगर हां, तो रुक जाइए। आज हम आपको बाथरूम साफ करने के लिए ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो गर्मियों में खासकर आपके घर में आसानी से मिल जाएंगे। अब बिना इंतजार किए चलिए हम आपको इन दो चीजों से रूबरू कराते हैं।

बाथरूम की सफाई किन चीजों से करें? 

whitening bathroom tiles

दरअसल, हम बात कर रहे हैं- कोल्ड ड्रिंक और टोमैटो कैचअप की। ये दो चीजें ऐसी हैं, जो आजकल लगभग हर घरों में होते ही हैं। खास बात यह है कि इससे बाथरूम का कोना-कोना भी साफ करना काफी आसान और असरदार होता है। अब इसे इस्तेमाल करने का तरीका जान लेते हैं।

कोल्ड ड्रिंक से कैसे करें बाथरूम की सफाई?

गर्मियों में शरीर और मन की शांति के लिए अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। पर, कभी-कभी ऐसा होता है कि पीने के बाद यह थोड़ा बच जाता है और गर्म होने के बाद इसे पीने का भी मन नहीं करता है। ऐसी स्थिति में आप इसे बाथरूम की सफाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको बाथरूम में लगे दाग वाले जगह पर कोल्ड ड्रिंक डालें। कुछ देर बाद उस जगह को स्क्रबर से रगड़ें और फिर पानी से धो दें। हालांकि ज्यादा देर तक कोल्ड ड्रिंक छोड़ने से उस जगह पर रंग का दाग भी लग सकता है। इसलिए बहुत ध्यान से आपको साफ करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम की टाइल्‍स पर जमी जिद्दी काई को हटाता है ये नुस्‍खा, दिखती है नई जैसी

टोमैटो कैचअप से कैसे करें बाथरूम साफ?

how to white wash bathroom cabinet

बाथरूम के नल या सिंक आदि गंदे हो गए हैं, तो ऐसी स्थिति में टोमैटो कैचअप से भी ये चमकाए जा सकते हैं। इसके लिए टोमैटो कैचअप को रुई या ब्रश पर लगा लें। फिर, नल या सिंक पर कैचअप को घिसें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद, गीले कपड़े से नल को साफ कर दें। ऐसा करने से आपका बाथरूम एकदम चमकता हुआ नजर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम को जर्म्स फ्री रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।