अंडरवायर ब्रा आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि इसे हम पूरी तरह से आरामदायक तो नहीं कह सकते हैं। पर, हां यह हेवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए बेहद सपोर्टिव होती हैं। हालांकि, कई महिलाएं अपने आप को फीट एंड परफेक्ट दिखने के लिए अंडरवायर ब्रा वियर करती हैं। इसे सिर्फ पहनना ही नहीं, बल्कि समय-समय पर वॉश करना भी जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि अंडरवायर ब्रा को सही तरीके से कैसे धोएं कि ये खराब न हों।
अंडरवायर ब्रा कैसे धोएं?
- अंडरवायर ब्रा को हमेशा हाथ से धोना सबसे अच्छा होता है।
- इसके लिए एक सिंक या बाल्टी में ठंडा या गुनगुना पानी भरें।
- इसमें थोड़ा सा सॉफ्ट डिटर्जेंट डालें और इसे अच्छी तरह मिला दें।
- अब, ब्रा को पानी में डुबोएं और इसे धीरे से दबाएं, ताकि यह पूरी तरह से गिला हो जाए।
- ब्रा के सभी हिस्सों को साफ करने के लिए अपनी उंगलियों का उपयोग करें।
- खासकर कप और कंधे की पट्टियों को हाथों से मसल कर अच्छे से क्लीन करें।
- मसलने के बाद इसे साफ पानी में डालकर धो लें।
- ब्रा से पानी निकालने के लिए एक नरम तौलिये का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फिर ब्रा को हल्के धूप में सुखा दें।
अंडरवायर ब्रा धोते वक्त न करें ये गलतियां?
- इस ब्रा को कभी भी मशीन में न धोएं। इससे वायर की फीटिंग खराब हो सकती है।
- ब्रा को कभी भी ड्रायर में न सुखाएं।
- ब्रा को हमेशा हवा में सुखाएं।
- ब्रा को सीधे धूप में न सुखाएं, क्योंकि इससे रंग फीका पड़ सकता है।
- ब्रा को तार या हैंगर पर न लटकाएं, क्योंकि इससे ब्रा का आकार खराब हो सकता है।
- ब्रा को एक सपाट सतह पर बिछाकर भी आप सुखा सकते हैं।
अंडरवायर ब्रा की कैसे करें केयर?
- ब्रा को हर बार पहनने के बाद जरूर धोएं।
- ब्रा हमेशा अपनी बॉडी से फिट ही खरीदें। अगर ब्रा बहुत ढीली या बहुत टाइट है, तो यह जल्दी खराब हो सकते हैं।
- एक ब्रा को 6-12 महीने से अधिक समय तक नहीं पहनना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-धुलने से जल्दी खराब हो जाती है आपकी ब्रा तो न हों परेशान, अपनाएं ये आसान हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों