जरी वर्क यानी महीन सोने या चांदी से बना एक धागा है। जिसका इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी कपड़ों में किया जाता है। खासतौर पर इस वर्क की साड़ियां और सूट बेहद फेमस होते हैं। जरी वर्क के कपड़े अक्सर महिलाओं के वॉर्डरोब में होते हैं। जरी वर्क बेहद बारीक काम है। इसलिए यह कपड़े काफी महंगे भी मिलते हैं।
हालांकि, जरी वर्क वाले कपड़ों को ज्यादातर महिलाएं लॉन्ड्री के लिए देती हैं। जिसके लिए उनके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। हालांकि, आप इसे घर पर भी धो सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा कपड़ा खराब हो सकता है। लेकिन केवल धोने से आपका काम पूरा नहीं हो जाता है, आपको इसकी देखभाल करने का सही तरीका भी आना चाहिए।
सबसे पहले जरी वर्क वाले कपड़ों को पानी में भिगोने के लिए रख दें। इससे कपड़े पर जमी गंदगी कुछ हद तक साफ हो जाएगी। इसलिए कपड़ों को कुछ साफ पानी में भिगोना चाहिए।
अब जब आपने जरी वर्क वाले कपड़ों को पानी में भिगो लिया है। अब इस पानी में बेबी शैंपू डालें। आपको जरी वर्क के कपड़ों को डिटर्जेंट से नहीं धोना चाहिए। क्योंकि इससे कपड़े का रंग फीका पड़ सकता है। इसे कम से कम 10-15 मिनट तक भिगो कर रखें। खासतौर पर बेबी शैंपू साड़ियों को धोने के लिए आर्दश माने जाते हैं।
आपको कपड़े को रगड़ना नहीं है। इससे जरी के धागे निकलने लगेंगे। जिससे आपकी ड्रेस या साड़ी का लुक पूरा खराब हो सकता है। हल्के हाथों से कपड़े को धोएं। आपको जरी वर्क वाले कपड़ों को हाथों से धोना चाहिए। इससे जरी का काम खराब नहीं होता है। कपड़े को रगड़े नहीं। धीर कपड़े धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। केवल ठंडे पानी से ही साड़ी या सूट धोएं। साथ इस तरह के कपड़ों को धोने के लिए मशीन का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें:जरी के काम वाली साड़ी को घर पर इस तरह करें साफ
अब जब आपने इसे धो लिया है तो बारी आती है कपड़ों को सुखाने की। जरी वर्क वाले कपड़ों को डायरेक्ट धूप में सुखाएं। इससे जरी के धागे खराब हो सकते हैं। इसके बजाय ऐसी जगह सुखाएं, जहां डायरेक्ट धूप न आती हो। साथ ही जगह हवादार भी हो।(कॉटन साड़ी में स्टार्च करने की आसान विधि)
इसे भी पढ़ें:घर पर इस तरह से धोए जा सकते हैं Dry Cleaning वाले कपड़े
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।