herzindagi
cool things for plants

आपके गार्डन के पौधे रहेंगे हरे-भरे, बस इस तरीके से इस्तेमाल करें हींग

गार्डन के पेड़-पौधे रहेंगे हमेशा हरे-भरे रहे, इसके लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका-
Editorial
Updated:- 2021-08-26, 22:22 IST

घर का गार्डन हरा-भरा देखने में काफी अच्छा लगता है। कुछ लोगों के फेवरेट टाइम होता है गार्डनिंग, जहां वह अपने पसंदीदा पेड़-पौधों की देखरेख में खुद को व्यस्त रखते हैं। अलग-अलग पेड़-पौधों से भरा गार्डन देखने में जितना खूबसूरत लगता है उसकी रखवाली में उतनी ही मेहनत लगती है। समय पर पानी देना और धूप दिखाने के अलावा इसे कीड़े- मकोड़े से बचाने के लिए बराबर खाद देने की भी आवश्यकता पड़ती है।

आप अपने गार्डन में मौजूद पेड़-पौधों के लिए केमिकल युक्त खाद का इस्तेमाल करने के बजाय ऑर्गैनिक खाद बनाएं। बता दें कि किचन में कई सारे इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं, जिन्हें खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं आप इन किचन इंग्रेडिएंट्स से कीटनाशक स्प्रे भी बना सकते हैं। आज हम ऐसी एक किचन इंग्रेडिएंट्स के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल पेड़-पौधों में कई तरीके से कर सकते हैं।

जब पत्ते होने लगे पीले

hing for leaves

पेड़ या फिर पौधों के पत्ते पीले होकर गिर रहे हैं तो यह जरूरी नहीं कि इसकी वजह पानी की कमी है। कई बार पेड़-पौधों के जड़ें खराब हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें पोषक तत्व नहीं मिल पाता। इसकी वजह से पेड़-पौधों के पत्ते-पीले होने लगते हैं और फिर झड़ कर गिर जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि पेड़-पौधों के आसपास जड़ों का भी ख्याल रखा जाए। वहीं पेड़-पौधों के पोषण मिले, इसके लिए आप 1 चम्मच हींग और 1 ग्लास छाछ को मिक्स कर घोल तैयार करें। अब इस मिश्रण को जड़ों के पास छिड़काव करें। ऐसा रोजाना नहीं बल्कि हफ्ते में एक बार करें।

इसे भी पढ़ें:बेहद टैलेंटेड हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें

हींग से बनाएं कीटनाशक स्प्रे

hing spray

बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का आतंक शुरू हो जाता है। इससे पेड़-पौधों को भी काफी नुकसान होता है। पेड़ों में छिपे कीड़े-मकोड़े उन्हें अंदर से खाने लगते हैं, नतीजा पेड़-पौधे कुछ दिन बाद मर जाते हैं। इसके लिए आप हींग से कीटनाशक स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें आधा चम्मच हींग मिक्स कर दें। अब दोनों चीजों को अच्छी तरह घुलने दें, इसके लिए इसे ऐसे ही आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में भड़कर पेड़-पौधों में छिड़काव करें।

हींग से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर

hing fertilizer

हींग लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह भी काम करता है। इसके लिए आप आधी बाल्टी पानी में 1 बाउल चाय पत्ती और उसके साथ आधी छोटी चम्मच हींग मिक्स कर दें। अब इस पानी में सभी इंग्रेडिएंट्स अच्छी तरह मिक्स हो जाए इसके लिए इसे 1 हफ्ते के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 1 हफ्ते बाद 1 छोटी ग्लास की मदद से सभी पेड़-पौधों में इस लिक्विड फर्टिलाइजर को डाल दें। हींग से तैयार इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने के बाद आपको अन्य किसी खाद की आवश्यकता नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें:कभी मौसम्बी के छिलके नहीं फेंकेंगे अगर आपको पता होगी ये ट्रिक

ध्यान रखें ये बातें

uses of hing

  • हींग में एक तरह की खुशबू होती है, जिसे पेड़-पौधों पर छिड़कने से उसे कीड़े-मकोड़े को अटैक से बचाया जा सकता है। हालांकि, हींग का उपयोग उचित मात्रा में करना जरूरी है।
  • आप ने अपने घर में बेल वाली सब्जियां उगाई हैं और उसके फूल झड़ रहे हैं तो उसके लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकती हैं। दही या फिर पानी के साथ इसे मिक्स कर घोल तैयार करें और जड़ों के पास इसका छिड़काव करें।
  • कई बार आपने देखा होगा कि कुछ पेड़-पौधों की पत्तियां मुड़ जाती हैं। जिसकी वजह से पेड़-पौधों की खूबसूरती खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में भी आप हींग का घोल तैयार कर पत्तों पर स्प्रे करें।

गार्डन के पेड़-पौधों की सही देख-रेख के लिए आप भी हींग का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।