आजकल गार्डनिंग करना लगभग हर कोई पसंद करता है। जब भी किसी को फ्री समय मिलता है वो किचन गार्डन में छोटे-छोटे पौधे लगाते रहते हैं या फिर ख़राब हुए पौधे की देखभाल करते रहते हैं।
किचन गार्डन में मौजूद पौधे की ग्रोथ अच्छी है इसके लिए कई लोग नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम से भरपूर उर्वरकों का उपयोग रहते हैं। इससे पौधे हरे-भरे तो रहते हैं, लेकिन ग्रोथ ठीक से नहीं होती है। इसलिए पौधे की ग्रोथ के लिए कैल्शियम व सल्फर को मिट्टी में मिक्स करना बहुत ज़रूरी माना जाता है।
जी हां, कैल्शियम व सल्फर का मुख्य स्रोत होता है जिप्सम पाउडर/फर्टिलाइजर। यह एक ऐसा फ़र्टिलाइज़र है जिसके इस्तेमाल से आप मरते हुए पौधे को भी आसानी से बचा सकते हैं।
इस लेख में हम आपको जिप्सम फर्टिलाइजर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप गार्डन में मौजूद सभी पौधों की ग्रोथ को बेहतरीन कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
क्या है जिप्सम फर्टिलाइजर और क्या काम करता है?
लेख से सबसे पहले यह जान लेते हैं कि जिप्सम फर्टिलाइजर क्या है और कैसे काम करता है। जिप्सम एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक खनिज है। इसका इस्तेमाल पौधे की मिट्टी में कैल्शियम व सल्फर पोषक तत्व की पूर्ती करने के लिए मुख्य रूप से किया जाता है। इस खाद को पौधे बहुत तेजी अवशोषित करते हैं जिसकी वजह से पौधे की जड़ मजबूत होती है और साथ में पौधे हरे-भरे भी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें:कफ की समस्या दूर करने वाला यह पौधा गार्डन में जरूर लगाएं
जिप्सम पाउडर/फर्टिलाइजर के फायदे
- अब यह जानते हैं कि जिप्सम पाउडर या फर्टिलाइजर किस तरह पौधे के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं।
- जिप्सम खाद डालने से पौधों को एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद है। जैसे- पौधों को कैल्शियम और सल्फर पोषक तत्व मिल जाते हैं।
- इससे मिट्टी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम की उपलब्धता बढ़ जाती है, जिसके कारण पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।
- जिप्सम पाउडर से मिट्टी तेजी से उर्वरक बनती है और पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होती है।(Herbs Plants के लिए बेस्ट खाद)
- यह मिट्टी में मौजूद अधिक नमक, कीड़े या फिर जंगली घास को जड़ से खत्म करने में भी हेल्प करता है।
जिप्सम फर्टिलाइजर कब इस्तेमाल करना चाहिए?
ऐसा माना जाता है कि पौधे में कैल्शियम की कमी के लक्षण नजर आने पर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे-फल नीचे से सड़ने लगे, पत्तियां झड़ने या ब्राउन होने लगे, टहनियां बढ़े नहीं। इसके अलावा समय पर फल-फूल और सब्जी न हो तब इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:वजन बढ़ाने और घटाने वाला यह पौधा आप भी घर पर जरूर लगाएं
जिप्सम फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने का तरीका
जिप्सम पाउडर/फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए इसका ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे नहीं कि मार्केट से खरीदा और सीधे पौधे में डाल दिया। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले गमले की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
- इधर 1-2 लीटर पानी में 2-3 चम्मच जिप्सम फर्टिलाइजर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण को मिट्टी में डालकर मिट्टी को बराबर कर लें।(मिट्टी को ऐसे बनाएं उपजाऊ)
- नोट: आप चाहें तो खाद को मिट्टी में मिक्स करके भी गमले में डाल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों