बेहतरीन फर्टिलाइजर साबित हो सकता है चने का पानी, जानें कैसे करें सही इस्तेमाल

अगर आप अपने प्लांट की नेचुरल तरीके से बेहतर केयर करना चाहती हैं और उसकी बेहतर ग्रोथ होते हुए देखना चाहती हैं तो ऐसे में चने के पानी को बतौर फर्टिलाइजर इस्तेमाल करें।
fertilizer

आज के समय में हम सभी अपने घर में पौधों को जगह देना पसंद करते हैं। लेकिन ये पौधे केयर भी मांगते हैं और इसलिए इनकी बेहतर ग्रोथ के लिए हम सभी अक्सर मार्केट से केमिकल बेस्ड फर्टिलाइजर उसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अगर आप अपने पौधों को नेचुरल और इको-फ्रेंडली तरीका से बढ़ावा देना चाहती हैं, तो ऐसे में चने के पानी का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है।

जी हां, वो पानी जो चने उबालने के बाद बचता है, आपके पौधों और गार्डन एरिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों को बढ़ने में मदद करते हैं। चाहे आप पत्तेदार सब्ज़ियां, फूल, या फल देने वाले पौधे उगा रहे हों, चने का पानी उनके लिए एक बेहतरीन फर्टिलाइजर है। साथ ही, यह केमिकल फर्टिलाइजर का एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपके गार्डन एरिया के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। चने का पानी न सिर्फ़ मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है, बल्कि यह आपके पौधों को हाइड्रेट भी करता है और मिट्टी में फायदेमंद सूक्ष्मजीवों के विकास को भी सपोर्ट करता है। सबसे खास बात, इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पौधों के लिए चने के पानी के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं-

चने के पानी को फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं

chickpea water

  • अगर चने के पानी को फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
  • चने का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक हैं। यह केमिकल फर्टिलाइजर का एक बेहतरीन ऑर्गेनिक और प्राकृतिक विकल्प है। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो इससे मिट्टी में केमिकल फर्टिलाइजर की तरह नुकसानदायक बिल्डअप भी नहीं होता है।
  • चना पानी में पाए जाने वाले प्रोटीन और मिनरल्स मिट्टी को बेहतर बनाते हैं, जिससे मिट्टी की फर्टिलिटी में सुधार हो सकता है।
  • चना पानी में मौजूद अमीनो एसिड्स और प्रोटीन पौधों की वृद्धि को उत्तेजित करते हैं, जिससे वे मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। यह
  • पौधों की जड़ों और पत्तों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • चने का पानी गर्मी के महीनों में आपके पौधों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, साथ ही यह पौधों को जरूरी नमी और पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

चने के पानी को फर्टिलाइजर के रूप में कैसे इस्तेमाल करें

gardeninng

  • चने के पानी को फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल करना काफी आसान है।
  • जब आप चने उबाल लें, तो जो पानी बचता है, उसे बचा लें। उसे कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें।
  • अगर आप चना पानी का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे पानी से पतला कर लें। इस दौरान आप 1ः1 का अनुपात रख सकते हैं। ध्यान दें कि पानी ज्यादा गाढ़ा या चिपचिपा नहीं होना चाहिए।
  • पतला किया हुआ चना पानी सीधे पौधों की जड़ के पास मिट्टी पर डालें। इसे आप सप्ताह में एक बार या जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि इसे बहुत संवेदनशील पौधों पर इस्तेमाल न करें, क्योंकि इन पौधों को पानी में ज्यादा पोषक तत्वों से नुकसान हो सकता है।
  • चने के पानी को बतौर फोलियरी स्प्रे भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बस चना पानी को पतला करें और पत्तियों पर हल्का स्प्रे करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP