शरीर के कई हिस्से कुछ ऐसे शेप और साइज के होते हैं कि उन्हें देखकर आपके मन में कई सवाल आ जाते होंगे। आखिर मेरा पैर, हाथ, सिर, आंखें, नाखून आदि ऐसे ही क्यों हैं। कई लोगों को लगता है कि उनके हाथ और पैर उनके पूर्वजों की निशानी है और ये देखकर उनके पिछले जनम की कुछ बातें याद की जा सकती हैं। कुछ को लगता है कि ये उनका भविष्य बताते हैं। पर कई फुट रीडर और एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर के अंगों की बनावट असल में इंसान की पर्सनैलिटी के बारे में बताती है।
शरीर के कुछ हिस्से जैसे पैर, नाखून आदि अलग-अलग शेप के हो सकते हैं और बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि हमारा शरीर टू-एंड मैग्नेट होता है यानि सिर से लेकर पैर तक एक मैग्नेटिक फील्ड चलती है। इस विषय के बारे में हमने फुट रीडर, स्पिरिचुअल हीलर, क्रिस्टल हीलर और IREMIA की फाउंडर प्रीती चड्ढा से बात की। प्रीति जी का कहना है कि हर किसी को ये पता होता है कि उनका सिर क्या कर रहा है, लेकिन कम लोग ये जानते हैं कि हमारी पर्सनैलिटी और कार्मिक यात्रा पैरों की मदद से होती है। उनकी डिजाइन, उभार आदि ये बताते हैं कि इंसान का व्यक्तित्व कैसा होगा।
प्रीति जी का कहना है कि पैर 5 तरह से विभाजित किए जाते हैं। वैसे तो पर्सनैलिटी रीडर कई तरह के विभाजन कर सकते हैं, लेकिन मुख्यत: पैरों को इन पांच कैटेगरी में देखा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- शंख की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, पूजा में नहीं पड़ेगी कोई विघ्न
सेल्टिक फुट को ग्रीक वेरिएशन माना जाता है, लेकिन इसमें उंगलियों का आकार थोड़ा अलग होता है।
कैसा होता है सेल्टिक फुट?
सेल्टिक फुट में अंगूठे और बड़ी उंगलियों को छोड़कर बाकी सारी उंगलियां एक ही आकार की होती हैं।
अधिकतर तीसरी, चौथी और पांचवी उंगली एक ग्रुप में दिखती है।
ऐसा भी हो सकता है कि पीछे की तीन उंगलियों में से एक बड़ी हो और कोई दो ग्रुप में दिखें।
कैसी होती है सेल्टिक फुट वालों की पर्सनैलिटी?
सेल्टिक फुट वाले लोग अपनी धारणाओं पर यकीन करते हैं और उसमें खुश रहते हैं। वो सभी धार्मिक और सामाजिक नियमों का ठीक तरह से पालन करते हैं और वो अपनी उन्हीं धारणाओं को लेकर भरोसा भी करते हैं। ये जिसे सही मान लेते हैं बस मान लेते हैं फिर बदलाव बहुत मुश्किल होता है।
इसे काफी कॉमन पैर कहा जाता है और ऐसे शेप वाले कई लोग आपको आपके आस-पास ही मिल जाएंगे।
कैसा होता है रोमन फुट?
इस तरह के पैर में पहले की तीन उंगलिया आगे की दो उंगलियों के मुकाबले ज्यादा बड़ी होती हैं।
पीछे की दोनों उंगलियां छोटी और एक साइज की होती हैं।
कैसी होती है रोमन फुट वालों की पर्सनैलिटी?
ये लोग थोड़े से अहंकारी होते हैं पर एक बैलेंस्ड जिंदगी जीते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है और ये सोशल एनिमल्स होते हैं। इन्हें नए कल्चर देखना और समझना अच्छा लगता है और हमेशा आगे की सोचते हैं। इन्हें ट्रैवल करना बहुत पसंद होता है।
रोमन फुट के अलावा ग्रीक फुट भी बहुत आसानी से देखने मिल जाता है।
कैसा होता है ग्रीक फुट?
इस कैटेगरी में दूसरी उंगली हमेशा बाकी उंगलियों और अंगूठे से बड़ी होती है।
इस तरह के पैर में हमेशा तिकोना शेप बनता है।
कैसी होती है ग्रीक फुट वालों की पर्सनैलिटी?
ये लोग बहुत ही एथलिटिक होते हैं और क्रिएटिव भी। ये हमेशा नए आइडिया देते हैं। ये लोग बहुत मोटिवेशनल होते हैं और अपने आस-पास के लोगों को बहुत ज्यादा प्रेरित करते रहते हैं। ये बहुत एनर्जेटिक और इम्पल्सिव होते हैं और कई बार स्ट्रेस के कारण फैसला ठीक से नहीं कर पाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: घर में रखती हैं शालिग्राम, तो जरूर जानें पूजा के ये 7 नियम
इस तरह के पैर का शेप देखना थोड़ा अलग लगता है क्योंकि इसका शेप काफी स्क्वेयर या रेक्टैंगल जैसा होता है। इन्हें ही यूरोपियन फुट (European foot) भी कहा जाता है।
कैसा होता है पीजेंट फुट?
इस तरह के पैर में सभी उंगलियां एक बराबर होती हैं और कई बार पैर की हड्डी निकली हुई सी दिखती है।
इसमें स्क्वेयर या रेक्टैंगल शेप दिखता है।
कैसी होती है पीजेंट फुट वालों की पर्सनैलिटी?
इस तरह के लोग बहुत ज्यादा आलसी हो सकते हैं या फिर उसके ठीक विपरीत, ये बैलेंस में विश्वास रखते हैं और हर फैसला सोच-समझकर लेते हैं। ये किसी भी चीज़ को छोड़ते नहीं हैं और जिंदगी में काफी प्रैक्टिकल रहते हैं।
इस तरह का पैर देखने में काफी आकर्षक लगता है और कई लोगों का इस तरह का पैर होता है।
कैसा होता है इजिप्शियन फुट?
ये पैर 45 डिग्री का एंगल बनाता है और इसमें अंगूठा बड़ा होता है और बाकी उंगलियां एक के बाद एक छोटी होती चली जाती हैं।
इस तरह के पैर का शेप काफी गठा हुआ होता है और थोड़ा बड़ा होता है।
कैसी होती है इजिप्शियन फुट वालों की पर्सनैलिटी?
ये लोग काफी डॉमिनेटिंग हो सकते हैं। इनकी जिंदगी काफी प्राइवेट होती है और काफी कुछ छुपा हो सकता है। ये काफी त्वरित फैसले ले सकते हैं और अधिकतर समय दिन में सपने देखते हैं। ये लोग अपनी अलग ही दुनिया में जीते हैं और भावनाएं हमेशा इनकी सोच के आगे आ जाती हैं। इस तरह के पैर वाले काफी पैम्पर कर सकते हैं और बहुत मूडी होते हैं।
तो अब आप समझ ही गए होंगे कि पैर देखकर किस तरह से लोगों की पर्सनैलिटी बताई जा सकती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।