करौंदे के पौधे की ऐसे करें देखभाल, मिलेंगे ढेरों फल और फूल

Karonda Plant Care Tips: करौंदा के फल का इस्तेमाल हम सभी जेली, मुरब्बा, चटनी, अचार और कैंडी बनाने में करते हैं। अगर आपके बगीचे में करौंदा का पौधा लगा हैं, तो चलिए जानते हैं कि इसकी देखभाल कैसे कर सकते हैं।

 
What are the side effects of karonda

बरसात के मौसम में करौंदा में ढेर सारे फल देखने को मिलते हैं। इसके फल की मदद से लोग आचार, चटनी बनाकर खाते हैं। अगर आपके घर में खुला बगीचा है, तो आप इसे आसानी से उगा सकते हैं। कांटे और झाड़ीदार पौधा होने के कारण पहले के लोग अपने खेत के किनारे इन्हें लगाते है। फल देने के साथ यह फसलों की सुरक्षा भी करता है। अगर आपके बगीचे में लगे पौधे में फल और फूल कम आते हैं, तो आप कुछ बातों का ध्यान रख इसमें ढेर सारे फल पा सकती हैं।

करौंदा पेड़ लगाने का सही समय

How To Grow Karonda plant

नमी या सिंचित स्थानों पर करौंदा का पौधा जुलाई-अगस्त और फरवरी-मार्च में लगाया जा सकता है। अगर आप एक से ज्यादा पौधे लगा रहे हैं, तो इनके बीच में 1 मीटर की दूरी रखें। कोशिश करें कि उसे जमीन में लगाएं। इसके लिए सबसे पहले गड्ढा खोदकर उसमें गोबर की खाद और नीम खली मिलाकर आसपास की मिट्टी को अच्छी तरह से दबा दें। इसके बाद गड्ढे में पानी का छिड़काव करें। इसके बाद 15 दिन के बाद पौधा लगाएं।

करौंदा का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप करौंदा के पौधे को बीज से तैयार कर रही हैं, तो बता दें कि उसमें फल आने में 4-5 साल समय लग सकता है। लेकिन अगर आप पौधे लगा रही हैं, तो 2-3 साल में फल-फूल आने लगेंगे। फल लगने के बाद आप 2-3 महीने यानी जुलाई-सितंबर इसे तोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

सीजन खत्म होने के बाद करें छंटाई

Karonda Plant in pot

पौधे को घना और लंबा समय तक हेल्दी बनाए रखने के लिए समय-समय कटाई-छंटाई करना जरूरी है। करौंदा के पौधे को घना बनाने के लिए फल का सीजन खत्म होने के बाद बड़ी और पुरानी डालों को काटकर हटा दें। साथ ही इस पर पेस्टिसाइड का स्प्रे करें।

इसे भी पढ़ें-बरसात के दौरान मनी प्लांट के पौधे में करें ये काम, हरे-भरे रहेंगे पत्ते

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP